उत्तर प्रदेशभारत

Bareilly Crime News: छात्रा को घर ले गई सहेली, नशा देकर भाई से कराया रेप; वीडियो बनाने का आरोप

Bareilly Crime News: छात्रा को घर ले गई सहेली, नशा देकर भाई से कराया रेप; वीडियो बनाने का आरोप

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र में कक्षा 10 की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छात्रा ने अपनी सहेली के भाई पर आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता का आरोप है कि इस पूरी घटना में उसकी सहेली और उसके परिजन भी शामिल थे. परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के कॉलेज में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम था. बेटी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवार को चिंता होने लगी. काफी तलाश करने के बाद पड़ोस के गांव में रहने वाली बेटी की सहेली का भाई उसे बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने आया.

सहेली का दोस्त लेकर पहुंचा था घर

पिता का आरोप है कि उस समय बेटी सामान्य हालत में नहीं लग रही थी और उसे नशा सा महसूस हो रहा था. कुछ देर बाद जब हालत थोड़ी ठीक हुई तो उसने परिवार को पूरी घटना बताई. छात्रा का आरोप है कि उसकी सहेली उसे बहाने से अपने घर ले गई थी. वहां उसे जबरन कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया. इसके बाद सहेली के भाई ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और दुष्कर्म किया.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया. बाद में उसे धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा. इस धमकी से वह काफी डर गई थी.

परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

परिवार ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी युवक और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता और उसके परिवार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button