मनोरंजन
b praak supports ranveer allahbadia after cancelling podcast says he should forgive and everyone deserve second chance | पॉडकास्ट कैंसिल करने के बाद रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में आए बी प्राक, कहा

B Praak Supoorts Ranveer Allahbadia: बी प्राक ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर विवादित बयान के लिए रणवीर इलाहाबादिया की आलोचना की थी और उनके साथ पॉडकास्ट करने से मना करने का एलान सोशल मीडिया पर की थी.
आज अपने नये गाने ‘महाकाल’के लॉन्च के मौके पर बी प्राक ने इस मामले को और तूल नहीं देने की बात कही. बी ब्राक ने इस मौके पर कहा कि अगर कोई बंदा दिल से माफ़ी मांगता है तो उसे एक बार माफ़ ज़रूर किया जाना चाहिए.
बी प्राक ने रणवीर इलाहाबादिया को लेकर कहा कि हर कोई दूसरा चांस डिज़र्व करता है और उन्हें भी दूसरा मौका मिलना चाहिए. उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि अच्छा कॉन्टेंट बनाना और दिखाना बहुत ज़रूरी है, ऐसा कॉन्टेंट जो पूरे परिवार के साथ देखा जा सके.



