उत्तर प्रदेशभारत
Ayodhya Crime News: अयोध्या धाम के पार्षद आलोक सिंह को मारी गई गोली, हालत गंभीर; लखनऊ किय गया रेफर

यूपी के अयोध्या जिले में दशहरे के दिन गुरुवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. अयोध्या धाम के पार्षद आलोक सिंह को गोली मार दी गई. गंभीर अवस्था में उन्हें श्रीराम अस्पताल से रेफर किया गया. आलोक सिंह को तब गोली मारी गई, जब वह पार्टनर के साथ बातचीत कर रहे थे. आलोक सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. अयोध्या पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
खबर अपडेट की जा रही है.

