मनोरंजन

Anushka Sharma Post For Virat Kohli On 50th Century In ODI Said You Are Truly God Child | Virat Kohli ने लगाया 50वां शतक तो खुशी से फूले नहीं समाई Anushka Sharma, पोस्ट में लिखा

Anushka Post For Virat Kohli: विराट कोहली ने बुधवार को इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के दौरान अपनी 50वीं वनडे सेंचुरी पूरी की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान उनकी पत्नी और अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं जो अपने पति की अचीवमेंट देख काफी एक्साइटेड और खुश दिख रही थीं. स्टेडियम में उन्हें विराट को फ्लाइंग किस देते भी देखा गया था और अब उन्होंने विराट के लिए खास पोस्ट लिखा है.

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने क्रिकेटर हसबैंड की तारीफ की है और उन्हें गॉड चाइल्ड बताया है. उन्होंने लिखा- ‘भगवान बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर हैं!मुझे अपने प्यार देने के लिए और आपको ताकत से ताकत बनते हुए देखने और वह सब हासिल करने के लिए जो तुम्हारे पास है और होगी है, खुद के लिए और खेल के लिए हमेशा ईमानदार रहने के लिए उनका बहुत शुक्रगुजार हूं. आप सच में गॉड चाइल्ड हो.’

विराट ने तोड़ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
बता दें कि विराट कोहली ने वनडे में 50वां शतक लगाकर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैच के दौरान सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में मौजूद थे. ऐसे में जब विराट ने शतक लगाया तो उन्होंने क्रिकेंट ग्राउंड पर सचिन के आगे झुककर उन्हें नमन करते देखा गया. वहीं सचिन भी विराट की जीत पर उन्हें बधाई और प्यार देते हुए पोस्ट लिखा था.

प्रेगनेंसी रूमर्स को लेकर चर्चा में थीं अनुष्का

अनुष्का शर्मा बीते कुछ दिनों से अपनी सेकेंड प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस को एक लूज आउटफिट में देखा गया था जिसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का और विराट वाकई में दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. हालांकि इसकी कोई कंफर्मेशन नहीं है.

ये भी पढ़ें: Tiger 3 BO Collection Day 4: चौथे दिन सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का हुआ बुरा हाल, घटकर आधी रह गई कमाई



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button