मनोरंजन

Anant ambani Radhika merchant Wedding Reception updates mangal utsav guests arriving at world jio centre

Anant Radhika Wedding Reception: वर्ल्ड जियो सेंटर में अनंत राधिका की शादी और आशीर्वाद सेरेमनी के बाद अब मौका है ग्रैंड रिसेप्शन का. 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन में शामिल होने के लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. आइए देखते है कि अब तक किन-किन हस्तियों ने अनंत राधिका के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की है और क्या कुछ खास रहा आज.

बॉबी देओल


बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल नए लुक में नजर आए. अनंत-राधिका के मंगल उत्सव फंक्शन में वे शेरवानी में देखने को मिले.

पत्रकार अमीश देवगन


Anant Radhika Wedding Reception: अनंत-राधिका के रिसेप्शन में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू, देखें अब तक कौन-कौन पहुंचा

मशहूर पत्रकार अमीश देवगन भी अनंत-राधिका के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए. उन्होंने ब्लैक सूट में एंट्री ली.

अमृता खानविलकर


बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने शानदार एंट्री ली. पर्पल कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस नजर आईं.

मधुर भंडारकर


बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर कुर्ता पायजामा में नजर आए. वे अपनी फैमिली संग अनंत-राधिका के ग्रैंड रिसेप्शन में शामिल हुए.

फुटबॉल लीजेंड बाइचुंग भूटिया


इंडिया के फुटबॉल लीजेंड बाइचुंग भूटिया ने शिरकत की. पूर्व इंडियन फुटबॉलर  बाइचुंग भूटिया इस दौरान कुर्ता पायजामा में नजर आए.

‘बिग बॉस’ फेम अब्दु रोजिक


‘बिग बॉस’ फेम और सोशल मीडिया सेंसेशन अब्दु रोजिक भी पहुंचे. इस दौरान फोटोग्राफर्स को देखकर वे डांस करते हुए भी नजर आए.

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव


भोजपुरी सुपरस्टर खेसारी लाल यादव को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की शादी और आशीर्वाद सेरेमनी में नहीं देखा गया था. लेकिन उन्होंने कपल के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की. 

रणवीर अल्लाहबादिया


मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत कर चुके हैं. ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आए रणवीर ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने बताई अपना नाम बदलने के पीछे की कहानी, संजय दत्त के जीजा से जुड़ा है खास कनेक्शन



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button