उत्तर प्रदेशभारत

Amroha Crime: ‘तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाए’… दावत में किसान ने मारा ताना, सीने में उतारी 3 गोली; 9 साल पुरानी रंजिश में हत्या

Amroha Crime: 'तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाए'... दावत में किसान ने मारा ताना, सीने में उतारी 3 गोली; 9 साल पुरानी रंजिश में हत्या

पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बीती 12 अक्टूबर को थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव हाशमपुर में दीपावली पार्टी आयोजन के दौरान किसान अभिषेक उर्फ भूरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और मृतक किसान के गुस्साए परिजनों ने भी स्टेट हाइवे जाम किया था लेकिन आज चार दिन बाद पुलिस ने आरोपियों कों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

आरोपियों कि गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने खुलासा किया तो सब हैरान रह गए. अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक अभिषेक उर्फ भूरे और पकड़े गए आरोपियों के बीच बीते 9 वर्ष से पुरानी रंजिश चली आ रही थी. लेकिन सामाजिक हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में फैसला भी हो गया था.

क्या है पूरा मामला ?

हालांकि दोनों पक्ष के लोग इस रंजिश को भुला नहीं सके. 12 अक्टूबर कि देर शाम थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव हाशमपुर में बार्ड मेंबर द्वारा पार्टी रखी गई थी, जिस पार्टी में मृतक अभिषेक उर्फ भूरे और आरोपी अनुज, हरविंद्र, मनोज भी मौजूद थे, जिस दौरान अभिषेक उर्फ भूरे व अनुज, हरविंद्र और मनोज के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी. अभिषेक ने कहासूनी के बीच ये कहते हुए ताना दिया कि तुम लोग अब तक तो कुछ नही बिगाड़ पाये.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया अरेस्ट

अभिषेक उर्फ भूरे की इस बात को सुनकर अनुज और हरविंद्र आग बबूला हो गए और देखते ही देखते अभिषेक उर्फ भूरे को एक साथ तीन गोलियां मार दी. इससे मौके पर हड़कंप मच गया था. पुलिस को घटना के संबंध में जैसे ही सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरु कर दी. घटना के दौरान फिंगर एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया था. जिसके बाद आरोपियों की पहचान हुई और टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी. जिसके बाद दो आरोपियों कों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बाकी के आरोपियों की धड़पकड़ के लिए टीम जगह-जगह दबिश दे रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button