उत्तर प्रदेशभारत

IMD Weather Alert: कहीं बारिश, कहीं ओले, कहीं तेज तूफान… इस हफ्ते मौसम दिखाएगा कई रंग, इन राज्यों में अलर्ट

IMD Weather Alert: कहीं बारिश, कहीं ओले, कहीं तेज तूफान... इस हफ्ते मौसम दिखाएगा कई रंग, इन राज्यों में अलर्ट

बारिश और तूफान का अलर्ट

IMD Weather Alert: उत्तर-पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में मौसम विभाग ने इस हफ्ते छिटपुट से लेकर भारी बारिश और गरजे के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है. संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

देशभर में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है. IMD के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से आंधी, बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि जैसी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है.

बारिश का अलर्ट

इसके प्रभाव से हिमालयी राज्यों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है. पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है. दक्षिण गंगा बेसिन, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कहीं-कहीं यह 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी हो सकती है.

चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इसके चलते असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी आंधी और बारिश के आसार हैं.

मानसून कब पहुंचेगा केरलम?

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और अगले एक-दो दिनों में मानसून केरलम पहुंच सकता है. साथ ही 3 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे 3 से 5 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिर से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना रहेगी.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button