मनोरंजन

Ranveer Singh को बड़ा झटका, ‘धुरंधर’ की सक्सेज के बीच हुआ बड़ा नुकसान

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ब्लॉकबस्टर हिट हुई. इस फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया था. इसमें रणवीर हमजा के रोल में थे. धुरंधर के बाद रणवीर सिंह ने डॉन 3 से एग्जिट ले ली थी. इसके लेकर काफी चर्चा हुई. इसके बाद रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच टकराव हो गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने की वजह से फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और स्टूडियो को भारी नुकसान हुआ है.

रणवीर सिंह से 40 करोड़ की डिमांड

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस नुकसान के लिए मुआवजे के तौर पर एक्टर से 40 करोड़ रुपये की मांग की है. एक्सेल का दावा है कि रणवीर के जाने से काफी फाइनेंशियल लॉस हुआ है. इसमें डेवलपमेंट में लगा पैसा और शेड्यूलिंग, प्लानिंग और कमिटमेंट्स में देरी शामिल है. इसके अलावा प्रोडक्शन हाउस ने कई डिपार्टमेंट को निकाल दिया. HODs से बाहर काम ढूंढ़ने के लिए कहा.

वहीं रणवीर सिंह का कहना है कि वो एक्सेल को कोई भी रकम देने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. रणवीर का कहना है कि  वो पहले भी बिना किसी मुआवजे की मांग के प्रोजेक्ट्स से पीछे हट चुके हैं. इस करंट सिचुएशन को अलग तरीके से ट्रीट नहीं किया जाना चाहिए. रणवीर को स्क्रिप्ट पसंद नहीं था. इसी कारण से उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी.

रणवीर-एक्सेल के बीच 2 घंटे बातचीत

रिपोर्ट में लिखा गया- रणवीर लगातार स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए कहते रहे. पर उन्हें फाइनल ड्राफ्ट पसंद नहीं आया. वहीं प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि उन्होंने प्री-प्रोडक्शन का काम तभी शुरू किया जब रणवीर ने हामी भरी थी. रणवीर और प्रोडक्शन हाउस के बीच में शुक्रवार को 2 घंटे बातचीत हुई. लेकिन मीटिंग का कोई नतीजा नहीं निकला.

अब रणवीर सिंह धुरंधर 2 में नजर आने वाले हैं. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी. बता दें कि रणवीर सिंह के फिल्म धुरंधर के लिए 30 से 50 करोड़ के बीच फीस लेने की खबरें हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button