मनोरंजन

Alia Bhatt Changed her Surname from bhatt to kapoor French hotel photo create stir

 

Alia Bhatt Changed Her Surname: आलिया भटट् बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम शानदार फिल्में दी हैं और अपनी दमदार अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है. वहीं एक्ट्रेस के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो उन्होंने रणबीर कपूर से शादी की है और उनकी एक बेटी राहा कपूर है. वहीं अब ऐसा लग रहा है कि आलिया भट्ट ने अपना सरनेम बदलकर कपूर कर लिया है. दरअसल एक फोटो की तस्वीर वायरल होने के बाद से ये रूमर्स फैल गए हैं.

आलिया ने बदल लिया अपना सरनेम?
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी करने के बाद पकहा था कि वह अपने नाम में ‘कपूर’ एड करना चाहती हैं, लेकिन उनके पास फॉर्मेलिटीज पूरी करने का टाइम नहीं था. हालांकि, उनके लेटेस्ट व्लॉग की एक तस्वीर से लगता है कि अभिनेत्री ने आखिरकार अपना सरनेम बदल लिया है. अपने व्लॉग की एक झलक में, आलिया अपने होटल के कमरे में लिखे एक प्यारे से वेलकम मैसेज के सामने खड़ी नजर आ रही हैं. मैसेज में लिखा है न्हें ‘डियर आलिया कपूर.’ इस तस्वीर के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेत्री ने आखिरकार अपने ऑफिशियल डॉक्यूमेट्स में अपना नाम बदल लिया है.

क्या आलिया भट्ट ने बदल लिया अपना सरनेम? होटल की तस्वीर ने मचाया हड़कंप

फैंस कर रहे कमेंट्स
वहीं आलिया के कपूर सरनेम वाली तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने लिखा, “लेकिन मेरे लिए तो वह हमेशा से आलिया भट्ट ही रही है, नाम में वज़न आ गया है अभी. अब यह एक ब्रांड नाम है.” दूसरे ने कहा, “ठीक है, तो जाहिर है कि यह उसकी मर्जी है कि वह जो भी सरनेम पसंद करे, उसे रखे, लेकिन मुझे सच में लगता है कि आलिया भट्ट का नाम ज़्यादा अच्छा है. आलिया कपूर सुनने में बहुत ही सिंपल लगता है. मुझे लगता है कि साउथ दिल्ली के हर ब्लॉक में एक आलिया कपूर होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि वह कम से कम पब्लिकली इसे कभी नहीं बदलेंगी.”

क्या आलिया भट्ट ने बदल लिया अपना सरनेम? होटल की तस्वीर ने मचाया हड़कंप

क्या आलिया भट्ट ने बदल लिया अपना सरनेम? होटल की तस्वीर ने मचाया हड़कंप

आलिया ने भट्ट से कपूर सरनेम करने की इच्छा की थी जाहिर
मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में  आलिया ने पहले कहा था कि उनका स्क्रीन नाम हमेशा आलिया भट्ट ही रहेगा, लेकिन वह ऑफिशियली अपने डॉक्यूमेट्स पर अपना नाम बदलकर ‘आलिया भट्ट-कपूर’ कर लेंगीय अपने पासपोर्ट पर नाम अपडेट करने के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा करने में खुशी होगी.” आलिया ने खुलासा किया कि वह काफी समय से यह बदलाव करने की योजना बना रही थीं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें ऐसा करने का समय नहीं मिला. अब हम एक बच्चा पैदा करने जा रहे हैं मैं भट्ट नहीं बनना चाहती, जबकि कपूर परिवार एक साथ यात्रा कर रहा है; आप समझ रहे हैं मेरा क्या मतलब है? मैं खुद को अलग-थलग महसूस नहीं करना चाहती.”

ये भी पढ़ें:-हिंदी में स्क्रिप्ट नहीं पढ़ पाते एक्टर्स, जयदीप अहलावात ने किया खुलासा, लोग बोले- ‘ये सैफ तो नहीं..’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button