Akshay Kumar Plays Guitar And Dances On Christmas Song Twinkle Khanna Funny Comment On His Video Watch Here

Akshay Kumar Christmas Celebration: बॉलीवुड के तमाम सितारे आज यानी 25 दिसंबर को धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं. लगभग सभी स्टार्स ने अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है. इस बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फैमिली के साथ मिलकर गोवा में क्रिसमस मनाया. उन्होंने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने फनी कॉमेंट किया है.
अक्षय कुमार ने शेयर किया मजेदार वीडियो
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ब्लैक वेस्ट और ब्लू ट्राउजर पहने हुए नजर आ रहे हैं. वह हाथ में गिटार लेकर उसे बजाने की एक्टिंग कर रहे हैं. अक्षय क्रिसमस सॉन्ग पर लिपसिंक कर रहे हैं और डांस कर रहे हैं. वीडियो में अक्षय कुमार का ये फनी अंदाज देखकर ट्विंकल खन्ना की भी हंसी छूट गई.
वीडियो देखकर छूटी ट्विंकल खन्ना की हंसी
एक्टर ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गोवा में क्रिसमस वाइब्स, जहां कुछ भी स्थिर नहीं है ना मैं और कैमरा’. इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ क्रिसमस, फैमिली और हॉलीडेज लिखा है. अक्षय के इस पोस्ट पर पत्नी ट्विंकल खन्ना ने कॉमेंट किया, ‘मैं बहुत खुश हूं कि उस वक्त मैं रूम में थीं और ये सब नहीं देखा’. इसके बाद उन्होंने लॉफिंग इमोजी बनाई है.
मालूम हो कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी रचाई थी. दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम आरव कुमार और नितारा कुमार है. साल 2002 में ट्विंकल खन्ना ने आरव को जन्म दिया था. वहीं साल 2012 में नितारा का जन्म हुआ था.
अक्षय कुमार की फिल्में
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म राम सेतु (Ram Setu) में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के साथ स्क्रीन शेयर किया था. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. अब अक्षय कुमार सेल्फी (Selfiee) फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ दिखाई देंगे.



