विश्व

Air India के प्लेन में फिर आई फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत, लंदन से बेंगलुरु उड़ान भरने वाला था विमान

एअर इंडिया की फ्लाइट AI 132 में तकनीकी खराबी आ गई है. 2 फरवरी 2026 को एअर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत सामने आई. यह फ्लाइट लंदन से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली थी.

तकनीकी खराबी पर एअर इंडिया ने क्या कहा?

एअर इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमको पता चला है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की रिपोर्ट की है. इस शुरुआती जानकारी मिलने के बाद, हमने उस एयरक्राफ्ट को ग्राउंड कर दिया है और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) को शामिल करके जांच कराने के लिए निर्माता कंपनी से संपर्क कर रहे हैं.’

एअर इंडिाय ने कहा कि इस मामले की जानकारी एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को भी दे दी गई है. एअर इंडिया ने DGCA के निर्देश पर अपने पूरे फ्लीट में सभी बोइंग 787 एयरक्राफ्ट के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी और कोई समस्या नहीं मिली थी. एअर इंडिया में हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमेशा सबसे ऊपर प्राथमिकता रहती है.’

फ्यूल स्विच ‘रन’ मोड में लॉक नहीं हुआ

सोशल मीडिया पर सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन की प्रेस रिलीज के मुताबिक, चालक दल ने बोइंग 787-8 विमान VT-ANX के बाएं इंजन के ईंधन नियंत्रण स्विच के खराब होने की सूचना दी. प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है, ‘इंजन चालू करने के दौरान, स्विच दो प्रयासों में ‘रन’ स्थिति में लॉक नहीं रह सका और ‘कटऑफ’ की ओर बढ़ गया. यह एक ऐसी खराबी है जो विशिष्ट परिस्थितियों में, उड़ान के दौरान अनजाने में इंजन बंद होने का कारण बन सकती है.’

अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश की वजह था फ्यूल स्विच

इससे करीब 6 महीने पहले अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हुई थी, जिसमें फ्यूल स्विच की खराबी आई थी. AAIB ने 15 पेज की अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट के दोनों इंजनों में फ्यूल फ्लो को कंट्रोल करने वाले स्विच बंद हो गए थे, इसलिए टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन बंद हो गए और विमान का थ्रस्ट खत्म हो गया. पायलट ने 10 सेकेंड बाद दोबारा इन्हें चालू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. कॉकपिट की रिकॉर्डिंग से पता चला है कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा था कि क्या तुमने स्विच बंद किया है? दूसरे ने जवाब दिया, नहीं. रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि उड़ान से पहले फ्लाइट के एक सेंसर में परेशानी थी जिसे ठीक किया गया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button