खेल

AFG के खिलाफ जीत के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच हुई बहस, सामने आया वीडियो

ईशान किशन ने इशारों में बताया कि शुभमन गिल उन्हें 6 छक्के मारने के लिए उकसा रहे थे, जिसके प्रयास में वह आउट हो गए. बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहे थे, लग रहा था कि 200 रन भी बना लेंगे. ईशान और गिल के बीच 224 रनों की साझेदारी हुई, जिस वजह से भारत आठवीं बार वनडे में 400 रन का आंकड़ा छू पाया. बीसीसीआई ने मैच के बाद वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली.

ईशान किशन ने कहा, “भाई, मेरे 6 छक्के मरवाने में मेरे 70 रन कम कर दिए.” इस पर गिल ने कहा, “तुम्हें मारने ही थे वैसे भी.” इस पर हामी भरते हुए ईशान ने कहा, “हां मारना तो था, 100 प्रतिशत.”

BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ईशान किशन ने कहा, “प्लान बहुत सिंपल था, अच्छी पार्टनरशिप चाहते थे. जब शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, वो चाहते थे मैं भी बल्लेबाजी करता रहूं क्योंकि विकेट बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छा था. हम बस गेंदबाजों पर हावी होना चाहते थे.”

शुभमन गिल ने इंटरव्यू के बीच में लिए मजे

ईशान जब इंटरव्यू दे रहे थे, तब शुभमन गिल साइड में खड़े थे और उन्होंने कहा, “क्या ये प्लान था कि 5-6 ओवर मुझे स्ट्राइक नहीं देनी?” इस पर ईशान ने हंसते हुए कहा, “नहीं ये प्लान नहीं था, बस मैं चाहता था कि जब स्पिनर्स आएं तो मैं स्ट्राइक पर रहूं.”

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में लड़ाई के बाद BCCI लेगा वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन? देवजीत सैकिया ने किया साफ

इस पर गिल ने पलटवार करते हुए कहा, “5 गेंदें खेलूंगा और आखिरी गेंद पर सिंगल ले लूंगा.” ईशान ने हंसते हुए जवाब दिया, “बीच में 2-3 ओवर ऐसा किया मैंने.” इस पर दोनों हंसने लगे.

यह भी पढ़ें- जीत से पहले ही खिलाड़ियों ने शुरू किया जश्न, फिर मैदान से वापस भागे; उखाड़ दिए थे स्टंप्स

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार, 20 जून को चेन्नई में होगा. बता दें कि अफगानिस्तान आज तक किसी भी फॉर्मेट में भारत को हरा नहीं पाई है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button