Aditi Rao Hydari Jewellery Inspiration For Newly Wed Brides see pics here


अदिति राव हैदरी अक्सर ही अपने स्टाइल और अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. हमेशा उन्होंने अपने स्टाइल और ग्रेस से लोगों का ध्यान खींचा है. एक्ट्रेस के फोटोज पर ऑडियंस जमकर प्यार बरसाते हैं.

अदाकारा की तरह ही ज्वेलरी कैरी कर आप अपने हर फंक्शन में कहर ढा सकती हैं. ये ज्वेलरी डिजाइन आपके सिंपल से आउटफिट को भी रॉयल बना देगा.

अगर आप सिंपल आउटफिट कैरी करना चाहती हैं और साथ में क्लासी भी दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की हैवी कुंदन चोकर से इंस्पिरेशन लीजिए. ये आपके साधारण से आउटफिट में भी रॉयल्टी का टच ले आएगा.

आपके लहंगा या शरारा के साथ अदिति का ये ज्वेलरी सेट बिल्कुल परफेक्ट लगेगा. ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ एक्ट्रेस की तरह ही मांग टीका, चूड़ी और ज्वेलरी पीस लगा कर आप बेहद हसीन दिखेंगी

नई नवेली दुल्हन के लिए पायल भी जरूरी होती है. जैसे एक्ट्रेस ने अपने गोल्डन साड़ी के साथ पायल पहने हैं आप भी इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं. छोटे–छोटे घुंघरू वाले ये पायल आपकी पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी.

अदाकारा के इस लुक को अगर आपने रिक्रिएट किया तो आप बेहद रॉयल लगेंगी. लाल जोड़े के साथ भरे गले का हार, हैवी झुमके और मांग टीके से आपका लुक सबसे अलग होगा.

पोस्ट वेडिंग इवेंट्स के लिए अदिति का लुक बहुत ही प्यारा है. आप इस लुक को क्रिएट कर एलिगेंट लगेंगी. बनारसी सूट के साथ कंट्रास्टिंग दुपट्टा कैरी कर अपने लुक को एक डायल अंदाज दीजिए. साथ ही झुमके और कड़े से अपने पूरे आउटफिट को और निखारिए.

इसके साथ ही आप पोस्ट वेडिंग इवेंट्स में अदाकारा की डार्क कलर के साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी कर सकती हैं. मिनिमल मेकअप, खुले बाल, कंट्रास्टिंग ज्वेलरी आपको बहुत ग्रेसफुल लुक देगा.
Published at : 05 Jun 2025 06:44 PM (IST)
Tags :



