मनोरंजन

‘मेरे लिए कुछ नहीं बदला’, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कैमियो पर इमरान हाशमी ने किया रिएक्ट

इमरान हाशमी इन दिनों शरद केलकर की वेब सीरीज ‘तस्‍करी: द स्‍मगलर’ को लेकर सुर्खियों में है. इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख फैंस काफा एक्साइटेड हैं. इमरान  इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस दौरान वो अपनी आने वाली फिल्म और अन्य प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी कुछ शेयर कर रहे हैं. इस बीच एक्टर ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने कैमियो पर बात की है.

शो वायरल हुआ था एक सीन
बता दें कि आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में इमरान हाशमी का कैमियो किया था. शो में वो एक्टिंग कोच बने थे जो रोमांस करना सिखाता है. इमरान के किरदार को काफी पसंद किया गया और राघव जुयाल के साथ उनका एक सीन काफी वायरल भी हुआ.


अब बस मेहनत पर करते हैं यकीन

गैलेट्टा इंडिया से बात करते हुए इमरान ने बताया कि वायरल वीडियो ससे उनके करियर या नए मौकों पर कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने साफ कहा कि वह सफलता, फेलियर या वायरल होने जैसी चीजो को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते. इमरान कहते हैं- ‘बहुत पहले मैं सीख गया था कि आपके हाथ में कुछ नहीं है और आपको बस मेहनत से काम करना है और एक अच्छे अभिनेता के रूप में बढ़ना है.

‘मेरे लिए कुछ नहीं बदला…’
इमरान ने आगे कहा- ‘मेरे लिए कुछ नहीं बदला. वो बस एक काम था और अचानक वायरल हो गया. अब समझ नहीं आता कि आजकल ये वायरल होना क्यों होता है, क्यों लोग अचानक इस पर ध्यान देने लगते हैं. वो सिर्फ दो दिन का काम था और फिर ये अचानक सबके बीच छा गया. मैं अभी भी पूरी तरह से नहीं समझ पाया. मैं इन चीजों को गंभीरता से नहीं लेता और ज्यादा सोचता भी नहीं.’



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button