लाइफस्टाइल

Winter Bathing: सर्दियों में रोज नहाना बन सकता है मुसीबत, ऐसे सेट करें Bath शेड्यूल

सर्दियों में नहाना कई लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता. ठंड से बचने के लिए लोग गर्म पानी से नहाते हैं और कई बार देर तक शॉवर लेते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में रोज गर्म पानी और साबुन से नहाना आपकी त्वचा के लिए परेशानी बढ़ाता है? इससे त्वचा में मौजूद नेचुरल ऑयल कम होता है. नतीजा यह होता है कि स्किन रूखी होने लगती है और खुजली या त्वचा फटने जैसी समस्या होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप मौसम और अपनी जरूरत के हिसाब से नहाने का रूटीन बनाएं.

 हफ्ते में कितनी बार नहाना सही है?

सर्दियों में अगर आपको ज्यादा पसीना नहीं आता और आप ज्यादातर समय घर पर रहते हैं, तो हफ्ते में 3 से 4 बार नहाना काफी होता है. आप एक दिन छोड़कर भी नहा सकते हैं. इससे बार-बार गर्म पानी और साबुन के संपर्क में आने से त्वचा को बचाया जा सकता है. यह नियम हर किसी के लिए एक जैसा नहीं है. अगर आप रोज जिम जाते हैं, खेलकूद करते हैं या बाहर धूल-मिट्टी में काम करते हैं, तो रोज नहाना बेहतर है. ऐसे दिनों में शरीर पर जमा पसीना और गंदगी साफ करना जरूरी है. जिन दिनों आप पूरा स्नान नहीं करते, उन दिनों भी चेहरा, हाथ, पैर, बगल और शरीर के निजी हिस्सों की सफाई जरूर करें. 

यह भी पढ़ें : Skin Disease:क्या है क्यूटिस लैक्सा बीमारी, उम्र से बड़ा क्यों दिखने लगता है इंसान? 

 नहाते समय इन बातों का रखें ध्यान

ठंड के मौसम में बहुत गर्म पानी से नहाने से बचें. इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल कम होता है और स्किन में रूखापन बढ़ता है. इसलिए नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. कोशिश करें कि आपका नहाने का समय 5 से 10 मिनट के बीच रहे. ज्यादा देर तक पानी में रहने से त्वचा की नमी कम होती है. इसके अलावा नहाते समय बहुत ज्यादा साबुन लगाने या त्वचा को जोर-जोर से रगड़ने से बचें. हल्के साबुन या ऐसे बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें, जिससे त्वचा ज्यादा रूखी न हो. अगर आपकी स्किन पहले से रूखी है, तो नहाने के तरीके पर खास ध्यान दें.

 नहाने के बाद जरूर करें ये काम

सर्दियों में त्वचा को रूखा होने से बचाने के लिए नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है. नहाने के बाद तौलिए से शरीर को हल्के हाथों से सुखाएं. त्वचा पूरी तरह सूखने से पहले ही मॉइस्चराइजर लगा लें. इससे स्किन में नमी बनी रहती है. जिन दिनों आप पूरा नहीं नहाते, उन दिनों भी शरीर की साफ-सफाई को नजरअंदाज न करें. पसीने वाले हिस्सों को साफ रखें और रोज साफ कपड़े पहनें. अगर त्वचा में लगातार खुजली, लालपन या दरारें पड़ रही हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें. ध्यान रखें कि सर्दियों में नहाने का सही रूटीन वही है, जो आपकी सफाई और त्वचा दोनों का ख्याल रखे.

यह भी पढ़ें : Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा 

*Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें*

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button