खेल

BCCI ने शेयर की क्राइस्टचर्च पिच की तस्वीर, टॉस जीतकर करनी होगी बॉलिंग? जानें वजह

भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शुक्रवार की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. मैच शुरू होने से पहले BCCI ने सोशल मीडिया पर हेगली ओवल मैदान की पिच की तस्वीरें साझा की हैं. इससे फैंस को आइडिया लग जाना चाहिए कि उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से क्या उम्मीद रखनी चाहिए.

हेगली ओवल मैदान की पिच पर लंबी घास छोड़ी गई है. इस मैदान का इतिहास रहा है कि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है बल्लेबाजी का प्रभाव बढ़त बढ़ता चला जाता है. यही कारण है कि टेस्ट मैचों में यहां चेज करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 56.25 है.

शुरुआती चुनौती पार, तो बरसेंगे रन

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार ग्राउंड स्टाफ का कहना है कि यह एक पारंपरिक हेगली ओवल मैदान की पिच होगी. वहीं न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम कह चुके हैं कि वेलिंगटन की तुलना में यहां अधिक उछाल और मूवमेंट देखने को मिल सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में बल्लेबाजी करना कठिन हो सकता है, लेकिन एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो रन बनाना और शॉट लगाना आसान हो जाता है.

गुरुवार यानी आज क्राइस्टचर्च में हल्की बारिश की संभावना है, जिसका असर पिच पर भी पड़ सकता है. वहीं शुक्रवार को बारिश का अनुमान नहीं है लेकिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. ऐसे में खासतौर पर पहले दिन तेज गेंदबाज बहुत घातक सिद्ध हो सकते हैं.

टॉस जीतकर चुननी होगी गेंदबाजी

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर चेज रिकॉर्ड अच्छा रहा है. यहां खेले गए 15 टेस्ट मैचों में केवल 4 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है, जबकि 9 मौकों पर चेजिंग टीम को जीत मिली है. इसलिए भारत या न्यूजीलैंड, जिसने भी टॉस जीता, वह पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है. ऐसा इसलिए भी तीसरी और चौथी पारी में काफी हद तक बल्लेबाजी आसान हो जाती है.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी फिर मारेंगे 200, आज है भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button