लाइफस्टाइल

Tea Strainer Cleaning: चाय की छन्नी में जम गई है काली परत, इसे ऐसे करें साफ

Clean Clogged Tea Strainer At Home: चाय का कप कई लोगों के लिए दिन की शुरुआत का जरूरी हिस्सा होता है. सुबह की गरम चाय हो या शाम की चुस्की, एक कप चाय थकान दूर करने के साथ मूड भी बेहतर कर देती है. भारतीय घरों में चाय की पत्ती से लेकर इसे बनाने वाले बर्तन तक, हर चीज की अपनी जगह होती है. इन्हीं में से एक है चाय की छन्नी.

चाय बनाने के बाद छन्नी को धो तो दिया जाता है, लेकिन कई बार उसमें फंसी चाय की पत्ती और छोटे-छोटे कण पूरी तरह साफ नहीं हो पाते. धीरे-धीरे यही गंदगी छन्नी के छेदों में जमा होने लगती है और उस पर काली या भूरी परत दिखाई देने लगती है. कुछ समय बाद छन्नी के छेद भी बंद होने लगते हैं, जिससे चाय छानने में परेशानी होती है.

बेकिंग सोडा और सिरके से करें सफाई

चाय की छन्नी पर जमी पुरानी परत को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और सिरका लें. दोनों को मिलाने पर झाग बनेगा, इसलिए बर्तन थोड़ा बड़ा रखें.

Tea Strainer Cleaning: चाय की छन्नी में जम गई है काली परत, इसे ऐसे करें साफ

अब इसमें चाय की छन्नी डालकर करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें. इस दौरान  छन्नी पर जमी गंदगी और चाय के अवशेष को ढीला करने में मदद करेगा. इसके बाद छन्नी को निकालें और किसी मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें. खासकर उन छेदों पर ध्यान दें जहां काली परत ज्यादा जमा है. सफाई के बाद छन्नी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि सिरका और बेकिंग सोडा का कोई अवशेष उसमें न रह जाए.

 गर्म पानी से भी निकल सकती है गंदगी

अगर छन्नी में बहुत ज्यादा गंदगी जमा नहीं है तो सिर्फ गर्म पानी से भी इसकी सफाई की जा सकती है. इसके लिए छन्नी को गर्म पानी के नीचे रखें या उसके ऊपर उबलता हुआ पानी डालें. गर्म पानी छन्नी में जमा चाय के बचे हुए कणों और परत को ढीला करने में मदद करता है. इसके बाद एक छोटे ब्रश से छन्नी को रगड़ें. छेदों में फंसी चाय की पत्ती आसानी से निकल सकती है. हालांकि, उबलते पानी को संभालते समय सावधानी रखें. हाथों पर गर्म पानी न पड़े, इसका ध्यान रखें.

नींबू से साफ करें काली परत

नींबू भी चाय की छन्नी साफ करने में काम आ सकता है. इसके लिए एक नींबू को आधा काट लें और उसका रस छन्नी के ऊपर अच्छी तरह लगाएं. जिन हिस्सों पर काली या भूरी परत ज्यादा जमा है, वहां नींबू का रस अच्छी तरह लगाएं. इसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद छन्नी को पानी से धोकर मुलायम ब्रश से साफ करें. नींबू की एसिडिटी जमा गंदगी को ढीला करने में मदद कर सकती है.

Tea Strainer Cleaning: चाय की छन्नी में जम गई है काली परत, इसे ऐसे करें साफ

 डिशवॉशिंग लिक्विड और टूथब्रश का तरीका

अगर आप किसी आसान और रोजमर्रा वाले तरीके से छन्नी साफ करना चाहते हैं तो डिशवॉशिंग लिक्विड और पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा डिशवॉशिंग लिक्विड डालें. छन्नी को कुछ मिनट के लिए इसमें भिगो दें. इसके बाद पुराने लेकिन साफ टूथब्रश से छन्नी को धीरे-धीरे रगड़ें. टूथब्रश के छोटे ब्रिसल्स छन्नी के बारीक छेदों तक पहुंच जाते हैं, इसलिए वहां फंसी चाय की पत्ती और दूसरी गंदगी निकालना आसान हो जाता है. आखिर में छन्नी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

 डेंचर क्लीनिंग टैबलेट भी आ सकती है काम

अगर घर में डेंचर क्लीनिंग टैबलेट मौजूद है तो उससे भी चाय की छन्नी की सफाई की जा सकती है. एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमें एक टैबलेट डालें. अब छन्नी को इस पानी में करीब 15 से 20 मिनट के लिए रख दें. टैबलेट से बनने वाला झाग और उसकी सफाई प्रक्रिया छन्नी पर जमा अवशेष को ढीला करने में मदद कर सकती है. इसके बाद छन्नी को निकालकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और पूरी तरह सुखा दें.

इसे भी पढ़ें- Wheat Flour Storage Tips: अब सालों साल नहीं खराब होगा गेहूं का आटा, बस डिब्बे में रखें ये चीजें

छन्नी को रोजाना ऐसे रखें साफ

चाय की छन्नी पर मोटी परत जमा होने से बचाने का सबसे आसान तरीका है कि हर इस्तेमाल के तुरंत बाद इसे अच्छी तरह धो लें. चाय की पत्ती को छन्नी में लंबे समय तक सूखने के लिए न छोड़ें. इस्तेमाल के बाद पानी से धोने और जरूरत पड़ने पर हल्के डिशवॉशिंग लिक्विड से साफ करने से गंदगी ज्यादा जमा नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें- Hotel Style Bed: होटल जैसी बिना सिलवट वाली चादर चाहिए? अपनाएं ये आसान ट्रिक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button