उत्तर प्रदेशभारत

भिक्षा दीजिए… संन्यास के 3 साल बाद घर पहुंचने का भावुक पल CM योगी ने किया याद, मां को लिखी पाती

भिक्षा दीजिए… संन्यास के 3 साल बाद घर पहुंचने का भावुक पल CM योगी ने किया याद, मां को लिखी पाती

सीएम योगी

सीएम योगी ने अपनी मां सावित्री देवी के नाम भावुक पाती लिखी. उन्होंने लिखी, ‘यह पाती प्रत्येक मां के नाम है, जिनके बिना जीवन नहीं होता. मां केवल जननी ही नहीं, जगत जननी है. ईश्वर की जननी भी मां ही है. मां की ममता दुनिया की सबसे सुंदर भावना है. मां वो हैं, जो हर किसी की जगह ले सकती है, लेकिन मां की जगह कोई नहीं ले सकता. मां के न होने का अर्थ भावनात्मक सुरक्षा, बिना शर्त प्यार और घर की गहरी छांव का हट जाना है. मेरी प्रथम गुरु, मुझे अक्षर ज्ञान देने वाली पूजनीय मां हैं.

संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को भी सीएम योगी ने याद किया. उन्होंने लिखा, “भगवा वस्त्र में अपने घर की दहलीज के बाहर खड़ा था. वो संन्यास ग्रहण के 3 साल बाद घर पहुंचे. ‘मां, भिक्षा दीजिए’, संन्यासी बेटे के संकल्प का मां ने सम्मान किया.”

जब मां के पास पहुंचे भिक्षा लेने

संन्यास परंपरा के महत्वपूर्ण विधान के अनुसार, मैंने भिक्षा के लिए आवाज लगाई. आवाज सुनकर मां बाहर आईं, तो उन्हें सहसा विश्वास नहीं हो पा रहा था. मां कुछ बोल पातीं, उससे पहले ही मैंने कहा, मां, भिक्षा दीजिए! मां ने स्वयं को संभालने की कोशिश की और कहा, बेटा, यह क्या हाल बना रखा है? घर में क्या कमी थी, जो भीख मांग रहे हो? मैंने उत्तर दिया… मां, संन्यास मेरा धर्म है. एक योगी की भूख भिक्षा से ही मिटेगी. मां, मैं यहां रहने नहीं, भिक्षा मांगने आया हूं. आप भिक्षा में जो कुछ देंगी, वही मेरे मनोरथ को पूर्ण करेगा. मां की ममता ने संन्यासी बेटे के संकल्प का सम्मान किया.

‘मां दुनिया की सबसे सुंदर भावना’

सीएम योगी ने पाती में लिखा ,”आज फिर हर मां के स्मरण में नयन अश्रुपूरित हैं. प्रभु श्रीराम के वनगमन के समय मां कौशल्या का आशीर्वाद, मां की इच्छा से भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा के कारावास से गोकुल जाना, मां के संस्कार से एक प्राणी का बालक ध्रुव, प्रह्लाद या मनुष्य हो जाना. मां वह है, जो हर किसी की जगह ले सकती है, लेकिन एक मां की जगह कोई नहीं ले सकता. मां की ममता दुनिया की सबसे सुंदर भावना है.”

‘कुछ ऋण ऐसे, जो कभी चुकाए नहीं जा सकते’

सीएम योगी ने लिखा, सनातन संस्कार मातृ वंदना से अभिसिंचित हैं. कुछ ऋण ऐसे होते हैं, जो कभी चुकाए नहीं जा सकते. प्रदेशवासी ये संकल्प लें, किसी निराश्रित मां का संबल बनेगें, किसी वंचित मां की पीड़ा समझेंगे. किसी दुखियारी मां के चेहरे पर मुस्कुराहट लाएंगे. उन्होंने ये अपील प्रदेशवासियों से की.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button