उत्तर प्रदेशभारत

आजम खान के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने बंटवाई हैदराबादी बिरयानी

UP चुनाव 2027: आजम खान के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने बंटवाई हैदराबादी बिरयानी

ओवैसी बनाम आजम. (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, जिसमें हैदराबादी बिरयानी को लेकर नया विवाद सामने आया है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के हैदराबादी बिरयानी पर दिए गए बयान के जवाब में एआईएमआईएम (AIMIM) के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने इटावा के नई बस्ती इलाके में हैदराबादी बिरयानी बनवाकर लोगों के बीच बंटवाई.

नई बस्ती में बटी बिरयानी

जानकारी के अनुसार, शमशाद हुसैन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हैदराबादी बिरयानी खाने पहुंचे. कार्यक्रम स्थल पर असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर और पार्टी का पोस्टर भी लगाया गया था.

जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने कहा कि आज़म खान की हैदराबादी बिरयानी संबंधी टिप्पणी के बाद उन्होंने बिरयानी बंटवाने का कदम उठाया. उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज के 85 प्रतिशत से अधिक लोग असदुद्दीन ओवैसी को पसंद कर रहे हैं और 2027 के चुनाव में एआईएमआईएम को वोट देंगे. उनके मुताबिक, ओवैसी समुदाय की आवाज उठाने और न्याय दिलाने वाले बड़े नेता के रूप में उभर रहे हैं.

सपा छोड़ AIMIM के समर्थन का दावा

इस दौरान मौजूद मोहम्मद बहाउद्दीन कुरैशी ने कहा कि मुसलमान पहले समाजवादी पार्टी को वोट करते थे, लेकिन अब उन्हें अपनी बात रखने वाला नेतृत्व मिल गया है. उन्होंने कहा कि बड़े दलों में अन्य वर्गों के नेता मौजूद हैं, लेकिन मुसलमानों के नेतृत्व की कमी है, इसलिए वे 2027 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को जिताएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही सरकार बनाने की बात हो या न हो, लेकिन अपनी संख्या और ताकत दिखाने के लिए वे पार्टी के साथ खड़े होंगे.

2027 चुनाव से पहले बढ़ी बयानबाजी

बता दें कि 2027 के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन और नेतृत्व को लेकर सपा और एआईएमआईएम के बीच तीखी बयानबाजी जारी है. एक ओर आज़म खान ने हैदराबादी बिरयानी को लेकर टिप्पणी की, वहीं एआईएमआईएम के नेताओं ने सपा पर निशाना साधते हुए ओवैसी के नेतृत्व और हैदराबादी बिरयानी का जिक्र कर सियासी माहौल गरमा दिया है.

उवैस चौधरी

उवैस चौधरी

उवैस चौधरी को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 13 से अधिक वर्षों का अनुभव है. नेशनल न्यूज चैनल GNN में बतौर स्ट्रिंगर जिला संवाददाता के रूप में उन्होंने करियर की शुरुआत की. उसके बाद APN News, Hindi Khabar, One India.com , Bhaskar.com , Navbharat.com , Republic Bharat Channel, India Daily Live जैसे संस्थानों में रहे. उनकी वीडियो कंटेंट और डिजिटल कंटेंट पर अच्छी पकड़ है. क्राइम और राजनीति की खबरों में दिलचस्पी अधिक हैं.

करीब 7 वर्ष तक Bhaskar.com में काम करने के चलते डिजिटल खबरों की अच्छी जानकारी है. भास्कर में बतौर स्टाफ रिपोर्टर भी काम कर चुके हैं. घूमने का शौक रखते हैं. कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है.  वर्तमान में Tv9 डिजिटल में बतौर जिला संवाददाता के रूप कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button