मनोरंजन

‘आप दोनों से बिना किसी शर्त के प्यार करती हूं’, पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, गोद में दिखीं आराध्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई फिल्मी प्रोजेक्ट या एयरपोर्ट लुक नहीं, बल्कि उनका लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट है. ऐश्वर्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पुरानी अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी मां वृंदा राय, बेटी आराध्या बच्चन और दिवंगत पिता कृष्णराज राय के साथ नजर आ रही हैं.

तस्वीर में ऐश्वर्या ने आराध्या को गोद में लिया हुआ है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक भावुक नोट भी लिखा है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

ऐश्वर्या राय ने पिता और बेटी पर लुटाया प्यार

दरअसल, 20 नवंबर को ऐश्वर्या राय के दिवंगत पिता कृष्णराज राय की जयंती थी. वहीं, उनकी बेटी आराध्या ने हाल ही में 16 नवंबर को अपना 15वां जन्मदिन मनाया है. ऐसे में ऐश्वर्या ने पिता और बेटी दोनों को याद करते हुए ये खास तस्वीर शेयर की और उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया.

पिता और बेटी के लिए ऐश्वर्या राय ने लिखा खास नोट

ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी मां वृंदा राय, बेटी आराध्या बच्चन, खुद ऐश्वर्या और उनके दिवंगत पिता कृष्णराज राय नजर आ रहे हैं. तस्वीर में ऐश्वर्या ने छोटी सी आराध्या को गोद में लिया हुआ है, जबकि उनके पिता और मां भी साथ दिखाई दे रहे हैं.

तस्वीर थोड़ी धुंधली जरूर है, लेकिन इसमें परिवार के बीच का प्यार साफ नजर आ रहा है. इस प्यारी सी तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने अपने पिता और बेटी के लिए एक खास बर्थडे विश भी लिखी है.

‘आप दोनों से बिना किसी शर्त के प्यार करती हूं’
 
ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार मेरे सबसे प्यारे डैडी-अज्जा और मेरी परी आराध्या. आप दोनों से हमेशा, अनंत और बिना किसी शर्त के प्यार करती हूं. ये प्यार हमेशा और उससे भी आगे तक रहेगा.’

2017 में हुआ था ऐश्वर्या राय के पिता का निधन

बता दें कि ऐश्वर्या राय अपने पिता कृष्णराज राय के बेहद करीब थीं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी याद में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. कृष्णराज राय का साल 2017 में निधन हो गया था. उनके जाने के बाद भी ऐश्वर्या खास मौकों पर उन्हें याद करना नहीं भूलतीं. वहीं, आराध्या भी अपने नाना के काफी करीब रही हैं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button