उत्तर प्रदेशभारत

हम तो आ गए, तुम कब आओगे? वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री ने कसा तंज, बोले- सीजनल भक्त नजर नहीं आ रहे

हम तो आ गए, तुम कब आओगे? वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री ने कसा तंज, बोले- सीजनल भक्त नजर नहीं आ रहे

वृंदावन पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री वृंदावन पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने पहले संतों का आर्शीवाद लिया और अपने अंदाज में बिना नाम लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज भी कस दिया. उन्होंने कहा कि हम तो आ गए, लेकिन कुछ दिन से भगवान कृष्ण के भक्त बनकर घूम रहे लोग नजर नहीं आ रहे. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम श्रीधाम वृन्दावन पुन: आए है, हमेशा आते हैं और आते ही रहेंगे. हम बांके बिहारी के हैं और बांके बिहारी हमारे हैं.

उन्होंने कहा कि आज यहां दो जगह उत्सव है. संतों के साथ बैठकी है. गौरी गोपाल में बेटियों का कन्यादान है. फिर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करने भी जाना है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन हम साधु हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति से उनका कोई सरोकार नहीं है. वह किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि भगवान बांके बिहारी जी का और हनुमान जी के प्रचारक हैं. वह हिंदुत्व का प्रचार कर रहे हैं. चूंकि इस देश की सभी पार्टियों में हिन्दू हैं, इसलिए सभी पार्टियों का प्रचार हो रहा है.

बिना नाम लिए कसा तंज

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह बांके बिहारी के लिए पदयात्रा करते हैं और आज उनके दर्शन करने आए हैं. लेकिन जो लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं, वो नजर नहीं आ रहे. उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर का बहुत विरोध कर लिया, उनके खिलाफ खूब पोस्ट कर ली, बांके बिहारी के लिए मैदान में कब आओगे? कब आओगे वृंदावन? कब आओगे मथुरा? जो मथुरा में कलंक लगा, उस कलंक को मिटाने के लिए कब आओगे?

दे दी खुली चुनौती

वृंदावन में खड़े होकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि वह हिंदुओं के लिए जीते हैं. हिन्दुत्व और हिंदुस्तान के लिए जिएंगे. चाहें परिणाम कुछ भी हो. उन्होंने कहा कि वह किसी हाल में हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, हिंदुओं को मिटने नहीं देंगे.कहा कि अभी थोड़ी देर में ठाकुर जी के दर्शन करके उन लोगों की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे जो उन्हें ट्रोल करते हैं. ये लोग कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया पर कृष्ण भक्त बने फिर रहे हैं.

मुरलीधर मानसिंह का सदन पहुंचे

वृंदावन पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सीधे मुरलीधर मानसिंह का सदन पहुंचे. उन्होंने संतों से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया. फिर वहां से गौरी गोपाल आश्रम पहुंचे.यहां अनिरुद्धाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित कन्या विवाह उत्सव में शामिल होंगे.

कान्हा अग्रवाल, मथुरा

कान्हा अग्रवाल, मथुरा

पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूं, इस दौरान कई संस्थानों के साथ मिलकर कार्य किया है. फिलहाल TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा हुआ हूं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button