उत्तर प्रदेशभारत

दो शादियों का राज छिपाया, तीसरी बार फिर बनी दुल्हन… और लगा गई 16 लाख का चूना, कानपुर का गजब मामला

दो शादियों का राज छिपाया, तीसरी बार फिर बनी दुल्हन… और लगा गई 16 लाख का चूना, कानपुर का गजब मामला

लुटेरी दुल्हन.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बर्रा क्षेत्र से धोखाधड़ी और लुटेरी दुल्हन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ऑटो सर्वेयर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने अपनी पहले की दो शादियों का राज छिपाकर उससे तीसरी शादी की और करीब एक साल बाद घर से 16 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर मायके चली गई. जब पीड़ित पति को पुरानी शादियों की जानकारी मिली और वह ससुराल सवाल करने पहुंचा, तो उसके साथ मारपीट की गई और 20 लाख रुपये की मांग रखते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई. बर्रा थाना पुलिस ने मामले में पत्नी, उसके माता-पिता समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बर्रा विश्वबैंक निवासी ऑटो सर्वेयर विशाल विश्वकर्मा के मुताबिक, 18 मई 2025 को उनकी शादी जूही लाल कॉलोनी निवासी प्रगति से गोविंदनगर के एक बैंक्वेट हॉल में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. विशाल का आरोप है कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 18 जून 2026 को प्रगति अचानक घर छोड़कर चली गई. जाते समय वह करीब 15 लाख रुपये के गहने और एक लाख रुपये नकद भी अपने साथ ले गई.

छानबीन में खुली दो पुरानी शादियों की पोल, ससुराल में हुई मारपीट

पत्नी के मायके जाने के बाद विशाल ने जब उसके बारे में छानबीन की, तो पता चला कि प्रगति पहले भी दो शादियां कर चुकी है. विशाल ने पुलिस को बताया कि प्रगति की पहली शादी 20 मार्च 2017 को जूही के बारादेवी निवासी सोनू विश्वकर्मा से बेनाझाबर स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई थी, जबकि दूसरी शादी 23 जून 2017 को इटावा निवासी सुमित बाथम से रावतपुर गांव स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई थी. दोनों शादियों के पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज होने का भी दावा किया गया है.

ये भी पढ़ें: बिना कर्ज लिए ही 1221 किसान बन गए डिफॉल्टर, जानें उज्जैन में कैसे हुआ 4.67 करोड़ का फर्जीवाड़ा?

पिछली शादियों का पता चलने पर 13 अगस्त 2026 को विशाल अपने छोटे भाई के साथ प्रगति के पिता अशोक कुमार के घर पहुंचे. आरोप है कि सवाल उठाने पर ससुराल वालों ने दोनों भाइयों से मारपीट की. प्रगति की मां सोमवती ने कथित तौर पर मामला दबाने के लिए 20 लाख रुपये मांगे और रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी.

पुलिस ने 8 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, 5 से पूछताछ जारी

बर्रा थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्रगति, उसके पिता अशोक कुमार, मां सोमवती समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में 5 लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपों व उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.

अनुराग अग्रवाल

अनुराग अग्रवाल

सोलो ट्रैवलिंग का शौक. सहारा समय, इंडिया वॉइस और न्यूज़ नेशन जैसी संस्थाओं में 18 साल से ज्यादा का टीवी जर्नलिज्म का अनुभव.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button