मनोरंजन

सलमान खान या आयुष्मान खुराना, कौन बेस्ट प्रेम? सवाल पर सूरज बड़जात्या ने कहा ये

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर पसंद आ रहा है. सूरज बड़जात्या को फैमिली सेंट्रिक फिल्मों के लिए जाना जाता है. ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी वैसी ही फिल्म है. ट्रेलर लॉन्च में सूरज ने बताया कि आखिर धुरंधर के जमाने में वो इस तरह की फिल्म क्यों लेकर आ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने सलमान और आयुष्मान को लेकर भी बात की.

पुष्पा और धुरंधर के दौर में इस तरह की फिल्म लेकर आना कितना बड़ा चैलेंज हैं? इस सवाल के जवाब में सूरज ने कहा, ‘थाली में तो हमें हर किस्म का खाना चाहिए होता है. धुरंधर है अपनी जगह. बहुत शानदार फिल्म है. लेकिन साथ-साथ जैसे सुबह सुबह हमें भजन चाहिए, दोपहर में सोना चाहिए और फिर हमें कुछ और चाहिए. धुरंधर चाहिए तो ये भी चाहिए. ये भी तो खुराक है. ये भी तो मांग है. मैं तो ये जानता हूं कि मुझे आता ही ये है तो मैं क्या करूं.’

बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना घर जमाई बनेंगे. वो शरवरी वाघ के घर पर जाकर रहेंगे. इसी के बाद फिल्म में कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. 

सलमान या आयुष्मान कौन बेहतर प्रेम?

इसके अलावा जब सूरज से पूछा गया कि आयुष्मान और सलमान में से किसने प्रेम का रोल बेस्ट तरीके से निभाया. इस पर आयुष्मान ने कहा, ‘ये क्या सवाल है? सलमान भाई से बेहतर कोई प्रेम नहीं कर सकता. वो ओरिजनल प्रेम हैं. हम उन्हें आदर्श मानते हैं. यहां तक ​​कि उन्हें प्रेम के नाम से लॉन्च भी किया गया. तो प्रेम से कहो जय माता दी.’

वहीं सूरज ने कहा, ‘आयुष्मान को मैं वैसे ही रहने देता हूं जैसे वे हैं. वे अपना काम खुद करते हैं. पहले ही दिन मैंने देखा कि उन्होंने ‘प्रेम’ के सुर को बहुत अच्छी तरह पकड़ लिया था. मैंने तय किया कि मैं उनके कैरेक्टर के साथ छेड़छाड़ नहीं करूंगा. वहीं सलमान भाई के साथ भी ऐसा ही होता है. मैं उनसे मिलने जाता हूं, उन्हें कहानी सुनाता हूं और फिर वे अपने तरीके से सीन को ढाल लेते हैं.’



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button