खेल

कैमरून ग्रीन को लगी भयानक बाउंसर, मुंह से आया खून; मैच से ही हो गए बाहर 

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की भयानक बाउंसर लगी. गेंद कंगारू गेंदबाज के हेलमेट के ग्रिल पर लगी. ग्रिल टूट गई और होंट पर लग गई. इससे उनके होंट के आसपास के एरिया में खून आ गया. 

गेंद लगने के बाद ग्रीन जमीन पर गिर गए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गेंद लगने के बाद ग्रीन न सिर्फ मैदान के बाहर गए, बल्कि पूरे मैच से ही बाहर हो गए. गिरने के बाद ग्रीन उठे और उन्होंने अपना खून देखा. 

‘कन्कशन’ (सिर की चोट) से बाहर हुए ग्रीन

सिर, चेहरे या गर्दन पर गेंद लगने के बाद आईसीसी नियम के तहत खिलाड़ियों की सुरक्षा कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम है. इसके तहत उसी तरह के दूसरे खिलाड़ी को खेलने की अनुमति मिल जाती है. ऑलराउंडर ओली पीक को ग्रीन का कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनाया गया. 

27वें ओवर में हुई घटना

दूसरी पारी के 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन के साथ यह घटना हुई. इस दौरान वह 11 गेंद में 03 रन बनाकर खेल रहे थे. पहले उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. इसके बाद वह पूरे मैच से बाहर हो गए. 

इंग्लैंड ने 97 रन से जीता मैच 

मुकाबले में इंग्लैंड पहले बैटिंग करने के बाद 48.3 ओवर में 328 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए बेन डकेट ने 115 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 133 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विल जैक्स ने 48 गेंद में 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

चेज के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में सिर्फ 231 रन पर सिमट गई. टीम के लिए मैट रैंशॉ ने 6 चौकों की मदद से 55 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. इस दौरान इंग्लैंड के लिए सोनी बेकर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी लियॉम डॉसन ने 3 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: केक काटकर एमएस धोनी ने सेलिब्रेट की रिटायरमेंट, सामने आई तस्वीर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button