विश्व

ट्रंप पहुंचे चीन, प्रोटोकॉल तोड़कर पहुंचे जिनपिंग…, महाशक्तियों की बैठक पर टिकी दुनिया की नजर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौर पर पहुंचे, जहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रोटोकॉल तोड़कर खुद उन्हें रिसीव करने पहुंच गए और दोनों एक दूसरे के गले लगे. राष्ट्रपति ट्रंप का ये दौरा का महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप यहां पर चीन और रूस के अपने समकक्षीय राष्ट्रपति शी जिनपिंग राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शेनझेन में बैठक में शामिल होंगे.

इस बैठक में ईरान संघर्ष और यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. ट्रंप आसियान शिखर सम्मेलन और क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए फिलीपींस पहुंचे हुए थे. 

डोनाल्ड ट्रंप ने क्वाड को लेकर क्या कहा?

ट्रंप ने चीन निकलने से पहले ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा था कि मैं अब फिलीपींस से चीन जा रहा हूं. फिलीपींस में हमारी बिजनेस, नेशनल सिक्योरिटी और अन्य विषयों पर बहुत अच्छी बातचीत हुई. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने फिलीपींस के साथ एक नई और बिल्कुल अलग बिजनेस डील की है.  यह एक ऐतिहासिक समझौता होगा, जो खासतौर पर हमारे किसानों और एनर्जी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को क्वाड देशों के बीच बढ़ते सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ये देश एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘क्वाड’ को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक बताया.

व्लादिमीर पुतिन और जिनपिंग ने क्या कहा?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) फोरम के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस बैठक में पुतिन ने शी से कहा कि रूस और चीन को मिलकर एक अधिक निष्पक्ष दुनिया बनाने की दिशा में काम करना चाहिए.

हमारे और चीन के बीच संबंध स्थिर हैं. हमारे रिश्ते सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इसके अलावा शी ने कहा कि हमें एक बड़ी शक्ति के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाना चाहिए.  

रूस और चीन को हर क्षेत्र में अपना सहयोग और गहरा करना चाहिए. उन्होंने कहा, “हमारे संबंधों ने इस उथल-पुथल भरी दुनिया में अधिक स्थिरता पहुंचाई है.” उन्होंने रूस-चीन संबंधों को समानता, आपसी सम्मान और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद सहयोग का एक सही उदाहरण करार दिया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button