टेक्नोलॉजी

Phone Safety Tips: पानी में गिर जाए फोन तो चावल में डालने की न करें गलती, अपनाएं यह तरीका

Phone Safety Tips:  फोन के आज हर किसी के पास लगभग हर वक्त रहता है. कई लोग बहुत से महंगे फोन चलाते हैं इसलिए उनकी सेफ्टी को लेकर काफी सजग रहते हैं. लेकिन कई बार बरसात के मौसम में, बाथरूम में या फिर पानी का गिलास गिरने से फोन भीग जाता है. ऐसे में घबराहट के मारे ज्यादातर लोग सबसे पहले एक पुराना देसी नुस्खा अपनाते हैं और फोन को सूखे चावलों के डिब्बे में दबा देते हैं. 

बरसों से यह माना जाता रहा है कि चावल फोन की सारी नमी सोख लेता है लेकिन आपको बता दें यह तरीका आपके फोन को बचाने के बजाय हमेशा के लिए खराब कर सकता है. Apple जैसी बड़ी कंपनी भी अपने यूजर्स को साफ तौर पर सलाह देती है कि भीगे हुए फोन को चावल में बिल्कुल न डालें. चलिए आपको बताते हैं फोन भीग जाए तो चावल में डालने के बजाए क्या करना चाहिए.

चावल में फोन डालना क्यों है खतरनाक?

जब आप गीले स्मार्टफोन को कच्चे चावलों के बीच दबाते हैं तो चावल के बेहद छोटे-छोटे कण, धूल और स्टार्च फोन के चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन के छोटे छेदों के अंदर घुस जाते हैं. पानी के संपर्क में आते ही यह स्टार्च चिपचिपा हो जाता है और अंदरूनी नाजुक पार्ट्स पर जम जाता है. इससे फोन के मदरबोर्ड और कनेक्टर्स में जंग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. 

इसके अलावा चावल हवा के बहाव को पूरी तरह रोक देता है जिससे फोन के अंदर फंसी नमी बाहर निकलने के बजाय वहीं घूमती रहती है जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है. कई लोग फोन सुखाने के लिए हेयर ड्रायर या धूप का इस्तेमाल भी करते हैं जो एक और बड़ी गलती है. तेज गर्म हवा से फोन की बैटरी फूल सकती है या स्क्रीन के अंदरूनी हिस्से पिघल सकते हैं जिससे फोन को रिपेयर करना नामुमकिन हो जाता है.

Phone Safety Tips: पानी में गिर जाए फोन तो चावल में डालने की न करें गलती, अपनाएं यह तरीका

फोन पानी में गिरते ही तुरंत क्या करें?

अगर आपका फोन पानी में गिर गया है तो बिना वक्त गंवाए उसे बाहर निकालें और सबसे पहले उसका पावर ऑफ कर दें. फोन अगर बंद रहेगा तो अंदर पानी जाने के बावजूद शॉर्ट सर्किट होने के चांस काफी कम हो जाएंगे. फोन बंद करने के बाद उसका बैक कवर, सिम कार्ड ट्रे और मेमोरी कार्ड तुरंत बाहर निकाल लें जिससे हवा अंदर जाने के लिए रास्ता बन सके. 

इसके बाद एक साफ, सूखे और मुलायम सूती कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ से फोन की बाहरी सतह को हल्के हाथों से पोंछ लें. ध्यान रखें कि फोन को जोर-जोर से झटकने या हिलाने की गलती न करें क्योंकि ऐसा करने से पानी के छींटे फोन के उन सूखे हिस्सों तक भी पहुंच सकते हैं जहां पहले नमी नहीं गई थी. चार्जिंग पोर्ट या हेडफोन जैक के अंदर रुई या टूथपिक डालने से भी बचें वरना अंदर के पिन टूट सकते हैं.

Phone Safety Tips: पानी में गिर जाए फोन तो चावल में डालने की न करें गलती, अपनाएं यह तरीका

यह भी पढ़ें: Microsoft Server Down: क्यों दुनिया भर में डाउन हुआ था Microsoft? कंपनी ने बताई वजह

नमी सुखाने का सबसे सही तरीका

फोन को सुखाने का सबसे सही तरीका उसे खुली और हवादार जगह पर रखना है. आप फोन को किसी पंखे के सामने या हवादार खिड़की के पास रख सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि उस पर सीधी तेज धूप न पड़े. फोन को हमेशा सीधा खड़ा करके रखें जिससे चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर के रास्ते पानी की बूंदें गुरुत्वाकर्षण के कारण अपने आप नीचे टपक जाएं. 

अगर आपके पास सिलिका जेल के छोटे पाउच हैं जो अक्सर नए जूतों या इलेक्ट्रॉनिक सामान के डिब्बे में निकलते हैं तो आप फोन को एक एयरटाइट डिब्बे में इन पाउच के साथ रख सकते हैं. सिलिका जेल चावल के मुकाबले कई गुना तेजी से और बिना किसी धूल-मिट्टी के नमी को सोख लेता है. फोन को कम से कम 24 से 48 घंटे तक पूरी तरह सूखने दें और इस बीच उसे चार्जिंग पर न लगाएं और न ही ऑन करने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Biometrics Lock: अपने आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कैसे रोकें? घर बैठे मिनटों में करें लॉक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button