भारत

राहुल की बैठक, प्रियंका से बात, सोनिया के बगल में सीट…अखिलेश को कांग्रेस ने दिया बड़ा संदेश

समाजवादी पार्टी (सपा) से सीट बंटवारे पर फंसे पेंच के बीच कांग्रेस नेतृत्व ने दिल्ली से सोमवार (17 नवंबर) को बड़ा संदेश दिया. आईटीसी मौर्य होटल में ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोनिया गांधी के ठीक बगल में पहली पंक्ति में बैठे नजर आए. अखिलेश यादव के बगल में उनकी पत्नी डिंपल यादव भी बैठी थीं. प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा सोनिया गांधी की ठीक पीछे वाली सीट पर बैठे थे.

दरअसल, समाजवादी पार्टी से गठबंधन में कांग्रेस यूपी चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर लड़ने की उम्मीद लगाए हुए है. कांग्रेस ने 181 सीटों की लिस्ट सपा को सौंपी है. अखिलेश यादव खुद कांग्रेस की डिमांड की पुष्टि कर चुके हैं. हालांकि सियासी जानकारों का मानना है कि किसी भी परिस्थिति में इतनी सीटें कांग्रेस को नहीं मिल सकती है. 181 सीटों की सूची में सपा की जीती 19 सीट भी शामिल है. वो सीटें भी हैं जहां पिछले चुनाव में एक फीसदी भी वोट नहीं मिले.

राहुल की बैठक, प्रियंका से बात, सोनिया के बगल में सीट...अखिलेश को कांग्रेस ने दिया बड़ा संदेश

राहुल गांधी की बैठक
सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की गई और विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा हुई.

बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, यूपी कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए.

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि सीटों का बंटवारा सम्मानजनक होना चाहिए. सबको साथ लेकर चलना होगा. समाजवादी पार्टी हमारी महत्वपूर्ण अलाइंस की पार्टनर है.

राहुल की बैठक, प्रियंका से बात, सोनिया के बगल में सीट...अखिलेश को कांग्रेस ने दिया बड़ा संदेश

कांग्रेस ने लिए दो बड़े फैसले

साथ ही इसके बाद दो पड़े फैसले लिए गए. पहले पार्टी ने कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया. ये सपा से सीटों पर बातचीत करेगा और अन्य मसलों पर भी ये कमेटी बात करेगा. इसमें प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा और इमरान मसूद शामिल हैं. 

साथ ही कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी की चयन में अहम भूमिका निभाने वाले स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की. यूपी की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है. उनकी टीम में असलम शेख और बीवी श्रीनिवास को शामिल किया गया है.

प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव में क्या हुई बात?
इसके साथ ही सपा से बैठक के लिए आज की तारीख तय हुई, हालांकि प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की किताब लॉन्चिंग के दौरान हुई बातचीत के बाद ये बैठक टल गई. जल्द ही अब इसकी तारीख आएगी.

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि हमारी कोऑर्डिनेशन कमिटी बन चुकी है. हम अपनी सीटों पर अध्ययन कर रहे हैं. आज हमारी बैठक नहीं हुई है. 1 से 2 दिन में बैठक होगी. गौतम ने कहा कि जल्द से जल्द सीटों पर बातचीत शुरू होकर समाधान निकाल लिया जाएगा.

वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कल सोनिया गांधी की किताब का जो विमोचन था उसमें हमारे शीर्ष नेतृत्व और अखिलेश यादव की बात हुई थी और उस बातचीत के बाद कुछ चीजे उन्होंने बताया. उस पर हम पूरी तरह तैयारी कर लें. फिर इस बैठक को दोबारा किया जाएगा.”

उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि अखिलेश यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. सम्मानजनक सीटों के साथ बंटवारा होगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button