खेल

इसी महीने फिर होगा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, अब वैभव सूर्यवंशी लेंगे बदला; नोट कर लें तारीख

अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल काफी रोमांचक हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया. अब दोनों देशों की टीम एक बार फिर भिड़ेंगी, इसी महीने एशिया कप राइजिंग स्टार्स भी शुरू हो रहा है. तिलक वर्मा कप्तान होंगे, इस टीम में वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं. जानिए ये मैच कब और कितने बजे से शुरू होगा.

वैभव सूर्यवंशी आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स में खेले थे, जो फाइनल था. भारत ने वो मैच 19 रन से जीता था, लेकिन वैभव 15 रन पर आउट हो गए थे. उन्हें आउट कर सैम अयूब ने बच्चे खिलाने का सेलिब्रेशन कर वैभव को चिढ़ाने का प्रयास किया था. अब भारतीय बल्लेबाज के पास पाकिस्तान से बदला लेने का अच्छा मौका है, हालांकि अयूब इस टीम का हिस्सा नहीं है.

कब से शुरू है एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 19 नवंबर से शुरू है, जिसके पहले मैच में बांग्लादेश ए और हांगकांग, चीन आमने सामने होगी. इंडिया-ए का पहला मैच नेपाल के साथ है, जो 20 नवंबर को है.

बता दें कि टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें खेलेंगी, जिन्हें 4-4 के 2 ग्रुप्स में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, चीन और श्रीलंका की ए टीम है. ग्रुप बी में इंडिया-ए, नेपाल, पाकिस्तान-ए और यूएई की टीम है.

कब-कहां, कितने बजे से है भारत-पाकिस्तान मैच

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का पाकिस्तान के साथ मैच रविवार, 22 नवंबर को है. ये मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

इंडिया ए स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.

पाकिस्तान ए स्क्वॉड

अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, शाहजेब खान, शामील हुसैन, माज सदाकत, साद मसूद, दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान, रोहिल नजीर, अहेड डेनियल, मोहम्मद हसनैन, सुफयान मोकिम, अली रजा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button