उत्तर प्रदेशभारत

क्या जंग छेड़ने वाला था ऋषभ शुक्ला? सआदतगंज ट्रिपल मर्डर के आरोपी के घर में मिला हथियारों का जखीरा

क्या जंग छेड़ने वाला था ऋषभ शुक्ला? सआदतगंज ट्रिपल मर्डर के आरोपी के घर में मिला हथियारों का जखीरा

ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में पिछले महीने हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने एक नई एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने यह कार्रवाई हत्यारोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद की है. इस कार्रवाई के दौरान ऋषभ के घर में अवैध हथियारों और कारतूसों का जखीरा मिला है. इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी ऋषभ शुक्ला, उसके हिस्ट्रीशीटर चाचा राजेश शुक्ला और गिरीश शुक्ला के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक वारदात के 18 दिन बाद गुरुवार को LDA की ओर से हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान आरोपी के ठिकाने पर अवैध हथियारों का जखीरा मिला था. इसमें असलहे, काले बैग में बंदूक, रिवॉल्वर और तमंचा बरामद हुआ था. इसके अलावा एक एयर राइफल और अर्धनिर्मित एयरगन भी मिली है. यही नहीं, आरोपी के ठिकाने से 12 बोर के 25 कारतूस समेत कुल 45 कारतूस भी बरामद हुए हैं.

तीनों मकानों पर चला बुलडोजर

पुलिस के मुताबिक ऋषभ शुक्ला समेत तीनों आरोपियों के करीब 4,000 वर्गफुट जमीन पर बने मकान एलडीए ने ध्वस्त किए. इस दौरान पुलिस ने इन तीनों घरों की तलाशी ली. इस दौरान बरामद हथियारों का जखीरा देख पुलिस ही नहीं स्थानीय लोग भी हैरान रह गए. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक यदि बुलडोजर नहीं चलता तो इन असलहों की जानकारी ही नहीं मिलती.

7 आरोपियों को हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक सआदतगंज के नौबस्ता ब्राह्मणी टोला में रहने वाले ऋषभ शुक्ला ने अपने पड़ोस में रहने वाले आरएसएस कार्यकर्ता शिवाजी तिवारी, उनके भाई शुभेंदु तिवारी और बेटे सुयश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में शुभेंदु की पत्नी रुचि सात आरोपियों राजेश शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, गिरीश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, मुन्ना बाबू दिव्या, प्रिया व अदिति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. यह सभी आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं.

क्या जंग छेड़ने वाले थे आरोपी?

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के घर में इतने हथियार देखकर पुलिस भी हैरान है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी कहीं कोई जंग तो नहीं छेड़ने वाले थे, साथ ही पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों के पास इतने असलहे कहां से आए? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस जल्द ही आरोपियों से जेल में ही पूछताछ करेगी. यदि जरूरी होगा तो आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा. इसी पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में 510 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है. जल्द ही यह चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी.

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button