मनोरंजन

Malaika Arora Is A Decade Older Than Her Mother In Law To Be Arjun Kapoor Chachi Maheep Kapoor

Malaika Arora Ageing Like A Fine Wine: बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अपने रिलेशन को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. अर्जुन के साथ साथ मलाइका उनके परिवार के साथ भी काफी अच्छे रिश्ते हैं. खासकर अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर के भी मलाइका के काफी अच्छे दोस्ते हैं. मलाइका को पार्टी करने का खासा शौक है और अपनी मलाइका की इन पार्टी में अर्जुन कपूर के साथ साथ उनके चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर खूब मस्ती करते दिखाई देते हैं.

अर्जुन की चाची से इतनी बड़ी हैं मलाइका 
बहुत ही कम लोग ये बात जानते होंगे की अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका, अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर से उम्र में नौ साल बड़ी हैं. जहां महीप कपूर की उम्र 40 साल है तो वहीं मलाइका अरोड़ा 49 साल की हैं. बता दें कि महीप कपूर के दो बच्चे हैं. बहुत जल्द महीप कपूर की बेटी शनाया बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. ऐसे में मलाइका और अर्जुन अगर शादी करते हैं तो बहूरानी मलाइका अपनी चाची सास से 9 साल बड़ी होंगी. 

अर्जुन से 11 साल बड़ी हैं मलाइका 
बता दें कि अर्जुन कपूर 36 साल के हैं और मलाइका उम्र में अर्जुन से 11 साल बड़ी हैं. इसे लेकर भी दोनों का रिलेशन खासा सुर्खियों में रहता है. वहीं दूसरी ओर महीप कपूर और संजय कपूर भी बी टाउन की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार हैं. 

मलाइका और महीप में है अच्छी दोस्ती 
महीप कपूर ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी. हालांकि महीप रियल लाइफ में शानदार बिजनेसवुमन और काफी ग्लैमरस हैं. बता दें कि मलाइका के गर्ल गैंग में महीप कपूर भी शामिल है. मलाइका और महीप कपूर काफी समय पहले से एक दूसरी की अच्छी दोस्त हैं.

news reels

अर्जुन मलाइका की शादी का इंतजार
बता दें कि सभी को अर्जुन और मलाइका की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है हालांकि दोनों में किसी ने भी इसे लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. अर्जुन और मलाइका की आए दिन तमाम तस्वीरे सामने आती रहती है जिनमे ये दोनों एक दूसरे के साथ जबरदस्त अंदाज में दिखाई देते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button