उत्तर प्रदेशभारत

PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार

महिला कर्मचारी दीपांशी.

Greater Noida PNB Scam: ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े 10.24 करोड़ रुपए के घोटाले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने मंगलवार को बैंक की एक महिला कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बैंक की ऑफिस असिस्टेंट/सब-स्टाफ दीपांशी और निजी व्यक्ति आशुतोष कुमार पाठक शामिल हैं. दोनों पर बैंक के ग्राहकों के खातों से बिना अनुमति पैसे निकालने और उन्हें दूसरे खातों में ट्रांसफर करने में शामिल होने का आरोप है.

यह मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से जुड़ा है. बैंक की शिकायत के आधार पर CBI ने 29 अक्टूबर 2026 को इस मामले में FIR दर्ज की थी. इसके बाद एजेंसी ने जांच शुरू की और अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढे़ं- PNB में 10.24 करोड़ का खेल! महिला कर्मचारी ने 6 अधिकारियों की ID से उड़ाई ग्राहकों की रकम, CBI ने दर्ज की FIR

ग्राहकों के खातों से निकाले गए 10.24 करोड़ रुपए

CBI के मुताबिक, बैंक की शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शाखा में कई ग्राहकों के खातों से अनधिकृत तरीके से पैसे निकाले गए. इन लेनदेन के जरिए करीब 10.24 करोड़ रुपए की रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई. आरोप है कि बैंक की कर्मचारी ने एक निजी व्यक्ति और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया.

शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की जांच अपने हाथ में ली. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ग्राहकों के खातों से पैसे निकालने के लिए किस तरीके का इस्तेमाल किया गया और इस पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका रही.

पुणे की अदालत से मिला ट्रांजिट रिमांड

जांच के दौरान CBI ने बैंक कर्मचारी दीपांशी और निजी व्यक्ति आशुतोष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया. निजी व्यक्ति को गिरफ्तारी के बाद पुणे (महाराष्ट्र) की विशेष CBI अदालत में पेश किया गया. वहां से एजेंसी ने उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि उसे जांच के लिए संबंधित स्थान पर लाया जा सके.

कहां गई 10.24 करोड़ की रकम?

CBI अब इस बात की जांच कर रही है कि ग्राहकों के खातों से निकाली गई 10.24 करोड़ रुपए की रकम किन-किन खातों में भेजी गई? इसके साथ ही एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इस घोटाले में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा कोई अन्य बैंक कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति शामिल था या नहीं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

नदीम सैफी

नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button