भारत

रामलीला मैदान की रैली से पहले ओवैसी कांग्रेस से क्यों नाराज? SIR को लेकर भड़के

कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन आज रामलीला मैदान पर मेगा रैली करने वाला है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली को लेकर ये रैली की जा रही है. एसआईआर मुद्दे को लेकर हो रही रैली पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है.

ओवैसी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, ”कांग्रेस के एक मंत्री सतीश जारकीहोली ‘SIR’ को अच्छा बता रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, प्रियांक खड़गे इसके उलट बात कह रहे हैं.”

अलग-अलग धुन
ओवैसी ने आगे कहा, ”कांग्रेस पूरे देश में ‘SIR’ का विरोध कर रही है. मेरे निर्वाचन क्षेत्र-हैदराबाद में कांग्रेस के लोग चुनाव आयोग के पास गए और मांग की कि मतदाताओं के नाम हटा दिए जाएं. हैदराबाद में आपकी एक अलग धुन है, बेंगलुरु में दूसरी और दिल्ली में कोई और ही धुन है.”

बता दें इंडिया गठबंधन ने रैली की तैयारी कर ली है. इस रैली की शुरुआत मल्लिकार्जुन खरगे के निवास से होने वाली है. उसके बाद का सारा रूट राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. राहुल गांधी ने लिखा कि ”कल मिलते हैं, साथ चलते हैं!कनॉट प्लेस मिंटो रोड जंक्शन, अजमेरी गेट, रामलीला मैदान. 1 नवंबर दोपहर 12 बजे. चलो दिल्ली.”

रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षाबलों तैनाती की गई है. रैली को मद्देनजर रखते हुए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कंपनियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा कार्यक्रम पर नजर रखने के लिए 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. रैली में 50 हजार से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है ऐसे में सुरक्षाबलों की तैनाती मिंटो ब्रिज से कार्यक्रम स्थल तक के मार्च रूट और रामलीला मैदान पर है.

ये भी पढ़ें: मणिपुर में फिर सड़कों पर उतरे हजारों लोग, आखिर क्या है इनकी मांग?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button