मनोरंजन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने हिंदी वर्जन में भी उड़ाया गर्दा, ‘कुली’-‘लियो’ को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

रजनीकांत साउथ के बाहर भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं. निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में आए 13 दिन हो चुके हैं, और इसका हिंदी-डब वर्जन नॉर्थ इंडिया में एक बड़ी कमर्शियल हिट साबित हो रहा है. चलिए जानते हैं भारत में इस फिल्म के हिंदी-डब वर्जन ने 13 दिनों में कितनी कमाई कर डाली है? 

‘जेलर 2’ ने 13वें दिन कितना किया कलेक्शन? 
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भारत में हिंदी वर्जन में 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे मंगलवार को इसने कमाई में मामूली तेजी दिखाते हुए रिलीज के 13वें दिन 1.45 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 41.4 करोड़ रुपये हो गई है. 

हिंदी में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बनी
13 दिनों में अपने हिंदी वर्नज से 41.4 करोड़ रुपये (नेट) की शानदार कमाई के साथ, यह सीक्वल आधिकारिक तौर पर हिंदी में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसने ‘कुली’ और ‘लियो’ जैसी बड़ी फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि अब यह फिल्म इसी पोजिशन पर बनी रहेगी और अपने पूरे लाइफटाइम रन में भी इसी पायदान पर रहेगी. 

हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 कॉलीवुड फिल्में

  • 2.0: 188 करोड़
  • जेलर 2: 41.4 करोड़ (13 दिन)
  • कुली: 37.23 करोड़
  • कबाली: 28 करोड़
  • लियो: 27.17 करोड़
  • पोन्नियिन सेलवन 1: 22.91 करोड़
  • रोबोट: 22 करोड़
  • जाना नायकन: 17.18 करोड़
  • द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम: 16.6 करोड़
  • पोन्नियिन सेलवन 2: 16.24 करोड़

‘जेलर 2’ को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा? 
फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स के हिसाब से, इसे आधिकारिक तौर पर ‘हिट’ का दर्जा पाने के लिए 52 करोड़ (नेट) की कमाई करनी होगी. अब ‘जेलर 2’ इस अहम मुकाम तक पहुंचने से सिर्फ 10.6 करोड़ दूर है. फिल्म को पहले ही ‘सफल’ माना जा चुका है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म इस आंकड़े को कब तक हासिल कर पाती है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button