उत्तर प्रदेशभारत

मैनपुरी में 5 साल की मासूम के साथ क्रूरता! खाट पर बांधकर पीटा, मां ने पुलिस से लगाई गुहार

मैनपुरी में 5 साल की मासूम के साथ क्रूरता! खाट पर बांधकर पीटा, मां ने पुलिस से लगाई गुहार

पीड़िता का पिता

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले स मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मासूम को बेरहमी से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पांच वर्षीय बच्ची को खाट में बांधा गया है और उसकी जमकर पिटाई की जा रही है. पीड़ित महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बुर्रा से जुड़ा है. यहां मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पांच वर्षीय बच्ची की बेरहमी से पिटाई

शिकायतकर्ता अमता देवी पत्नी आशीष के अनुसार, 19 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे उनकी पांच वर्षीय बेटी खेलते हुए गांव के कुछ लोगों के खेत की तरफ पहुंच गई थी. महिला का आरोप है कि वहां बच्ची के साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया. शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि घटना से संबंधित वीडियो उनके पास मौजूद है. मामले में महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करा कर निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें मासूम बच्ची के साथ मारपीट की गई. मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर किये जाने का दावा कर रही है.

विजय अंबेश

विजय अंबेश

विजय अंबेश मैनपुरी के रहने वाले हैं. GIC मैनपुरी के छात्र रहे विजय ने पॉलिटिकल साइंस से MA किया है. पत्रकारिता में रुचि होने की वजह से उन्होंने बी आर आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से मास कॉम किया. साल 2004 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पत्रकारिता की शुरुआत की. इनकी शुरुआत सहारा समय चैनल से हुई.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button