उत्तर प्रदेशभारत

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की वैन; मासूम बच्ची समेत 5 की मौत

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की वैन; मासूम बच्ची समेत 5 की मौत

हादसे में क्षतिग्रस्त कार

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा नरौरा कोतवाली क्षेत्र में रतनपुर के पास हुआ, जहां एक ईको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, कासगंज जिले के सिढ़पुरा से एक परिवार ईको वैन में सवार होकर बेलोन की ओर जा रहा था. वाहन में कुल आठ लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि रास्ते में बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र के रतनपुर के पास ईको वैन पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में पांच लोगों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल है. हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. हालांकि, घायलों की पहचान नहीं हो सकती है.

रतनपुर के पास हुआ हादसा

हादसा नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य किया गया. एक ही परिवार के लोगों के साथ हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया है. परिवार कासगंज जिले के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट- सुमित शर्मा, बुलंदशहर

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button