Delhi New Kondli Unmarried Girl Throws Newborn Baby Delhi Police Eye Witness Delhi Crime Mother Daughter Son

Delhi Crime: दिल्ली के न्यू कोंडली (New Kondli) इलाके से ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 20 साल की अविवाहित युवती (Unmarried Girl) ने अपने नवजात बच्चे (New Born Baby) को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक कर मौत के घाट उतार दिया.
मामला जय अंबे अपार्टमेंट (Jay Ambey Apartment) का है जहां सोमवार (9 जनवरी) अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया और कुछ घंटे बाद ही उसे घर के बाथरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया. पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवती ने समाज में बदनामी के डर से इस घटना को अंजाम दिया है.
बच्चा पैरों को हिला कर दर्द में तड़प रहा था…. – चश्मदीद
वहीं, इस मामले पर दो चश्मदीदों ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. एक जश्मदीद ने बताया कि वो अपने घर से निकलकर बाहर आई ही थी कि उसी वक्त उसने “धप” से आवाज सुनी. उन्होंने बताया कि मुझे लगा कि किसी ने कूड़ा फेंका है पर जब मैंने देखा तो नवजात अपने पैरों को हिलाते हुए दर्द में तड़प रहा था. चश्मदीद महिला ने कहा कि बच्चे को देख मैं चिल्लाने लगी. उनकी चीख सुनकर दो लोग बाहर आए और नवजात को लेकर अस्पताल ले गए.
दो से तीन घंटे पहले ही जन्म लिया था- डॉक्टर
नवजात को अस्पताल ले जाने वाली महिला ने बताया कि हमें लगा कि इसमें अभी जान है इसलिए हम तुरंत इसको अस्पताल लेकर चले गए. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि इस बच्चे ने दो या तीन घंटे पहले ही जन्म लिया था.
युवती ने कबूल किया गुनाह
मामले पर डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान एक विशेष घर की जांच की गई जहां हमें कूड़ेदान में खून के निशान मिले. उन्होंने बताया कि जब उनसे पूछताछ की तो 20 साल की युवती ने अपना गुनाह कबूल किया. पुलिस ने युवती के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध का सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें.



