उत्तर प्रदेशभारत

24 घंटे में बदलेगा दिल्ली का मौसम, यूपी-बिहार से हिमाचल तक अलर्ट

Aaj Ka Mausam: 24 घंटे में बदलेगा दिल्ली का मौसम, यूपी-बिहार से हिमाचल तक अलर्ट

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: आज यानी 14 अक्टूबर को देश के कई भागों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है. कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है, कहीं बिजली चमकने और ओले गिरने की आशंका है. तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया किया गया है. पहाड़ी राज्यों में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकता है. आईएमडी के मुुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादलों का डेरा रह सकता है. अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल यानी 15 अक्टूबर को आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है. 16 अक्टूबर को भी राज्य में ऐसा ही मौसम रह सकता है.

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है. बिजनौर, अमरोहा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मथुरा और आगरा समेत कई इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है. कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी है. झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव रहने वाला है.

राजस्थान और हरियाणा में ओलावृष्टि

पंजाब के कई इलाकों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है.

पूर्वोत्तर में पड़ेंगी बौछारें, दक्षिण भारत में बरसेंगे बादल

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं. दक्षिण भारत में तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश हो सकती है. कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश बारिश हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, ऊना और सिरमौर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: 20 हजार हेक्टेयर में बसेगा न्यू नोएडा, मास्टर प्लान तैयार; 4 साल में 6 लाख रोजगार का लक्ष्य

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button