मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है. ये रिलीज के बाद से ही थिएटर और बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. इसका जलवा ना केवल इंडिया बल्कि नॉर्थ अमेरिका से लेकर वर्ल्डवाइड भी कायम है. ऐसे में अब फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में भी तीन बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं.

इतना ही नहीं, ये अजय देवगन की पहली 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है. इसके साथ ही ये इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म भी बन चुकी है. इसकी रिलीज को 10 दिनों का वक्त बीत चुका है लेकिन फिर भी इसकी कमाई अभी तक थमने का नाम नहीं ले रही है, जबकि बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का दबदबा अभी भी कायम है.

‘दृश्यम 3’ हुई सुपरहिट, कमाया 185% प्रॉफिट

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है. 110 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 308.5 करोड़ का कलेक्शन महज 10 दिनों में ही कर लिया है, जिसके बाद इसका नेट प्रॉफिट 198.5 करोड़ हो चुका है. इस लिहाज से फिल्म अभी तक 185% प्रॉफिट अपने नाम दर्ज कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया ‘टॉक्सिक’ का रिकॉर्ड

कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने संडे यानि कि 10वें दिन 23 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 308.5 करोड़ रहा. इसी के साथ ही ये इंडियन सिनेमा का हिट थ्रीक्वल बन चुकी है. फिल्म ने सलमान खान की ‘टाइगर 3’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 243.50 करोड़ पहले हफ्ते में कमाए थे.

इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्में

1. दृश्यम 3- 308.5 करोड़
2. टाइगर 3- 282.08 करोड़
3. भूल भुलैया 3- 281.56 करोड़
4. धूम 3- 280.25 करोड़
5. सिंघम अगेन- 270.6 करोड़
6. कृष 3- 240.5 करोड़
7. रेस 3- 169 करोड़ 
8. टोटल धमाल- 154.3 करोड़
9. दबंग 3: 150 करोड़
10. वेलकम टू द जंगल: 137.93 करोड़

आपको बता दें इस लिस्ट से अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ (117.7 करोड़) बाहर हो गई है. इस लिस्ट में वो दसवें नंबर पर थी. 

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड पर बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

– अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकेंड पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इसने दूसरे वीकेंड पर तीन बड़े नए रिकॉर्ड्स बना दिए हैं. कोईमोई के अनुसार, ये अजय देवगन की इंडिया में 300 करोड़ कमाने वाली नेट ग्रॉसर पहली फिल्म बन चुकी है.

– इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ बॉलीवुड की 11वीं सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है. इस लिस्ट में नंबर 1 पर ‘धुरंधर 2’ का नाम है, जिसने 3 दिनों में 300 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, ‘जवान’ (6 दिन), ‘पठान’ (7 दिन), ‘एनिमल’ (7 दिन), ‘गदर 2’ (8 दिन) और ‘स्त्री 2’ (9 दिन) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं, जो कि ‘दृश्यम 3’ से ऊपर हैं.

– इसके अलावा ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड 8,9 और 10वें दिन का मिलाकर फिल्म ने 65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ ही 2026 की दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन चुकी है. जबकि नंबर 1 का रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम दर्ज है, जिसने 164 करोड़ का बिजनेस किया था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button