उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

होटल से गिरी युवती

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स बिल्डिंग में 10वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर स्थित कमरे में ठहरी हुई थी. घटना के बाद युवती का प्रेमी मौके से फरार हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, युवती चौक इलाके की रहने वाली थी, जबकि उसका प्रेमी सुल्तानपुर का निवासी बताया जा रहा है. दोनों ने ओमेक्स बिल्डिंग में कमरा बुक कराया था. इसी दौरान युवती 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने युवती के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती कैसे गिरी और घटना के समय वहां क्या परिस्थितियां थी. घटना के बाद प्रेमी के मौके से फरार हो जाने की जानकारी भी जांच का हिस्सा है. पुलिस के मुताबिक, युवती के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों को स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है.

होटल के कमरा नंबर 1037 में रुके थे दोनों

पुलिस ने बताया कि होटल ओमेक्स न्यू हजरतगंज के सिक्योरिटी इंचार्ज द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि होटल सेलेश्टियल ओमेक्स न्यू हजरतगंज के कमरा नंबर 1037 में एक लड़की अपने प्रेमी के साथ आई थी. लड़की का नाम समरीन पुत्री मो0 तज्जू उम्र करीब 24 है, जोकि 419/10 हाता सूरत सिंह थाना चौक लखनऊ की रहने वाली है.

लड़की अवनीश नाम के लड़के साथ आई थी जोकि मोहल्ला फिरोजपुर खुर्द नगर पंचायत दोस्तपुर सुल्तानपुर का रहने वाला है. दोनों ने करीब 11.46 बजे कमरा नंबर 1037 में एंट्री की थी. वहीं शाम करीब 6 बजे लड़की उसी कमरे से नीचे गिर गई.मौके पर फील्ड यूनिट बुलवाकर फोटो ग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर सबूत जुटाए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है.

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button