मनोरंजन

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, डेट हुई कंफर्म

अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. सालगांवकर फैमिली एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने वाली है लेकिन मेकर्स का कहना है कि इस बार खतरा पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होगा. ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर का इंतजार खत्म होने वाला है, जिसे लेकर मेकर्स की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट को कंफर्म किया गया है.

स्टूडियो 18 के इंस्टाग्राम से फिल्म ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर रिलीज की डेट को रिवील किया गया है. फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके साथ ही ट्रेलर रिलीज की डेट को कंफर्म किया गया है. फिल्म का ट्रेलर 9 सितंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसके साथ कैप्शन लिखा गया है, ‘इस बार खतरा और भी बड़ा है. सालगांवकर परिवार, वापस घेरे में है. ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज होगा.’

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन

बहरहाल, अगर बात की जाए ‘दृश्यम 3’ के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के बारे में तो रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म अजय देवगन के करियर की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन सकती है. कईमोई के अनुसार, अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है, जिसने 43.7 करोड़ (नेट) बिजनेस किया था. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म के हिट फ्रेंचाइजी का फायदा मिल सकता है. साथ ही गांधी जयंती की छुट्टी भी है.

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ में रेप सीन से बुरी तरह टूट गई थीं रसिका दुग्गल, कहा- ‘बेबस हालत में…’

कब रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’?

इसके साथ ही बात की जाए कि फिल्म ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में कब देख सकते हैं तो ये 2 अक्तूबर, 2026 को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज की जाएगी. फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इसमें अजय के साथ ही श्रिया सरन, तबू और इशिता दत्ता जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म का पूरा नाम ‘दृश्यम द कंन्क्लूजन’ है.

यह भी पढ़ें: सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री

इसके अलावा अजय देवगन की फिल्मों की बात की जाए तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘धमाल 4’ में देखा गया था. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 230.14 करोड़, इंडिया में 167.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने ओवरसीज में 30.85 करोड़ का बिजनेस किया था. ये 2026 की एक्टर की पहली हिट फिल्म रही है. ऐसे में ‘दृश्यम 3’ उनकी दूसरी फिल्म है. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button