मनोरंजन

मुश्ताक खान के साथ काम करने वाले थे ‘हनुमान अंश’ डायरेक्टर, एक्टर के निधन के बाद किया खुलासा

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का लंग कैंसर से जूझते हुए गुरुवार को निधन हो गया था. वहीं शुक्रवार को अभिनेता को मुंबई में अंतिम विदाई भी दे दी गई. बॉलीवुड सेलेब्स मुश्ताक के निधन पर दुख जता रहे हैं. ‘हनुमान अंश’ फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उन्होंने ये खुलासा भी किया कि वो मुश्ताक खान के साथ काम करने वाले थे.

विशाल चतुर्वेदी ने दी मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड सेलेब्स और आम फैंस मुश्ताक खान को याद करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट कर रहे हैं. हनुमान अंश फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी मुश्ताक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ डायरेक्टर ने लिखा, ‘मुश्ताक जी, हमें साथ मिलकर काम करना था. आप शानदार विरासत छोड़कर गए हैं. आप बेहतरीन एक्टर थे. ओम शांति.’

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के गांव से है नाता, अमिताभ बच्चन के कारण फिल्मों में आईं, कहानी दिव्या दत्ता की

नानावटी अस्पताल में चल रहा था मुश्ताक का इलाज

मुश्ताक खान लंग कैंसर से जूझ रहे थे और वो पहले इससे पूरी तरह ठीक हो चुके थे. हालांकि करीब हफ्ते भर पहले ये बीमारी वापस लौट आई थी. अभिनेता को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था. उनके निधन की पुष्टि उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने एचटी सिटी से बात करते हुए की थी.

मुश्ताक खान का एक्टिंग करियर

मुश्ताक खान ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत साढ़े चार दशक पहले की थी. उनकी पहली फिल्म ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ थी जो साल 1980 में आई थी. एक्टर को बड़ी लोकप्रियता अक्षय कुमार और अनिल कपूर की फिल्म ‘वेलकम’ से मिली थी. इसमें उन्होंने बल्लू नाम का यादगार किरदार निभाया था. वो ‘आशिकी’, ‘हम हैं राही प्यार के’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ सहित कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे.

विशाल चतुर्वेदी का वर्कफ्रंट

वहीं विशाल चतुर्वेदी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हनुमान अंश की अपार सफलता के बीच उन्होंने महाकवि गोस्वामी तुलसीदाज जी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया था. इसका नाम ‘राम बोला’ है. वहीं हनुमान अंश की बात करें तो ये फिल्म जल्द ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये आंकड़ा छूने वाली है.

ये भी पढ़ें: शादी के बाद एयर होस्टेस के प्यार में पागल थे फिरोज खान! बीवी-बच्चों से हो गए थे अलग

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button