उत्तर प्रदेशभारत

24 घंटे में 127 MM बारिश से आफत… बरेली में कार पर गिरा विशालकाय पेड़, CCTV में कैद घटना

24 घंटे में 127 MM बारिश से आफत… बरेली में कार पर गिरा विशालकाय पेड़, CCTV में कैद घटना

सीसीटीवी में कैद घटना.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है. बारिश के बीच शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे खड़ा एक पुराना भारी-भरकम पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सफेद रंग की खड़ी कार पर जा गिरा. ये पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि बारिश के बीच सबकुछ सामान्य था, तभी अचानक विशालकाय पेड़ कार के ऊपर गिर पड़ता है. गनीमत यह रही कि हादसे के समय कार के भीतर या आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई.

बरेली में पिछले 24 घंटे के भीतर लगभग 127 मिमी बारिश दर्ज की गई है. लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया है. जलभराव की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पेड़ गिरने के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी मोटी डालियां सड़क पर फैल गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

ये भी पढ़ें: 17 दिन तक दफन रहा राज पत्नी ने पति को मारकर अधजले शव को रेत के ढेर में छिपाया, बेटे ने पहुंचाया जेल

मौसम विभाग की चेतावनी और पुराने पेड़ों से बढ़ा खतरा

लगातार हो रही बारिश से जमीन में नमी बढ़ने के कारण पुराने और कमजोर पेड़ों के उखड़ने का खतरा काफी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने शनिवार को बरेली और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बारिश के दौरान पुराने और जर्जर पेड़ों के नीचे अपने वाहन खड़े न करें और न ही उनके नीचे शरण लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

मनवीर सिंह

मनवीर सिंह

मैं मनवीर सिंह 6 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं. 5 साल से टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में सेवा दे रहा हूं. इससे पहले आजतक न्यूज चैनल के लिए भी काम किया है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरें पसंद हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button