उत्तर प्रदेशभारत

UP के बलरामपुर में एक घर में मिलीं 4 लाशें, सभी को लगी थी गोली; मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चे

UP के बलरामपुर में एक घर में मिलीं 4 लाशें, सभी को लगी थी गोली; मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चे

घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस.

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कोतवाली देहात क्षेत्र के झौंहना गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी के साथ उनकी 3 वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 महीने का मासूम जयदीप भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. घटनास्थल से दो अवैध कट्टे बरामद हुए हैं. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है.

बता दें कि देहात कोतवाली क्षेत्र के झौंहना गांव के गोसाई पुरवा में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बजरंगी गिरी (28), उनकी पत्नी कोमल गिरी (25), बेटी श्रद्धा (3) और 10 महीने के बेटे जयदीप के रूप में हुई है. चारों की गोली लगने से मौत हुई है. एक ही परिवार के सभी सदस्यों की मौत से गांव में मातम का माहौल है. लोग इस घटना से स्तब्ध हैं.

ये भी पढे़ं- बहन की जिद और 14 साल का इंतजार आखिर प्रबल अग्रवाल को मिला इंसाफ, हत्याकांड के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा

मौके से दो अवैध तमंचे बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से दो अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं. इन हथियारों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका इस्तेमाल घटना में हुआ या नहीं.

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. घटनास्थल के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया है. अधिकारियों का कहना है कि हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह सामने आएगी. इस बीच पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है.

(रिपोर्ट- सुशील मिश्रा/बलरामपुर)

आशीष कुमार मिश्रा

आशीष कुमार मिश्रा

आशीष कुमार मिश्रा की 6 साल से जर्नलिज्म की Journey जारी है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को बनाने में अहम योगदान भारत के राज्यों का है. इन राज्यों से जुड़ी हर खटपट, चाहे राजनीतिक हो या सामाजिक, वो आप तक पहुंचाने में जुटा हुआ हूं.

उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम बड़े राज्यों की सियासत को समझता हूं और बेबाकी से उसे लिखता हूं. जर्नलिज्म की Journey 2017 में न्यूज चैनल समाचार टुडे से स्टार्ट हुई, फिर नेशनल वॉइस के साथ भी काम करने का मौका मिला.

दो न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल की तरफ में रुख किया. 2018 में पहली बार हैदराबाद में ईटीवी भारत की डिजिटल विंग टीम से जुड़ा. यहां साढ़े 3 साल का समय बिताने के बाद 2021 में दैनिक भास्कर (लखनऊ) की टीम से जुड़ा.

अब यह सफर 2022 से टीवी9 भारतवर्ष के साथ चल रहा है. पत्रकारिता का मैंने ककहरा दैनिक जागरण इंस्टीट्यूट से सीखा. यहीं से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button