खेल

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- ‘मेरी राय में…’

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को श्रीलंका दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है. इस पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने हैरानी जाहिर की. डिविलियर्स ने कहा कि पंत IPL 2026 में कम ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ नजर आए थे. हालांकि इसके साथ उन्होंने पंत की शानदार वापसी की उम्मीद भी की. 

पंत को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा, “ऋषभ पंत को चुना गया है, जो मेरी राय में थोड़ा चौंकाने वाल है. हमें यह देखना होगा कि उनकी फिटनेस कैसी है और अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी इच्छाशक्ति कैसी है, क्योंकि IPL के दौरान उनका आत्मविश्वास और ऊर्जा थोड़ी कम लग रही थी.”

आगे पंत की वापसी को लेकर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, “लेकिन अब दोबारा भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि इससे नंबर 17 का बेस्ट परफॉर्मेंस सामने आएगा. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं- मैं बस उन्हें पूरे जोश के साथ खेलते हुए देखना चाहता हूं.”

सारांश जैन पर भी बोले एबी डिविलियर्स?

भारत की टेस्ट टीम में मध्य प्रदेश से आने वाले 33 साल के ऑलराउंडर सारांश जैन को भी मौका मिला है. ऑलराउंडर पर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, “सारांश जैन बड़ा सप्राइज हैं. वह 33 साल के हैं और कुछ वक्त से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं. यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि आखिरकार उन्हें मौका मिला. वह वॉशिंगटन सुंदर की तरह ही दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.”

15 अगस्त से श्रीलंका सीरीज की शुरुआत 

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. सीरीज के दोनों मैच क्रमश: गाले और कोलंबो में होंगे. दूसरे टेस्ट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी. 

श्रीलंका दौरे के लिए भारत का टेस्ट स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार), साई सुदर्शन.

 

यह भी पढ़ें: IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button