उत्तर प्रदेशभारत

जबरन शादी का दबाव, मना किया तो कर दी हत्या… समस्तीपुर में दबंगों ने स्कूल जा रही छात्रा को घेर कर मारी गोली

जबरन शादी का दबाव, मना किया तो कर दी हत्या... समस्तीपुर में दबंगों ने स्कूल जा रही छात्रा को घेर कर मारी गोली

छात्रा की हत्या

Samastipur News: बिहार में समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैजिया गांव में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्कूल जा रही एक छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई, बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान कैजिया गांव के वार्ड संख्या-14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोनम सुबह ड्रेस पहनकर स्कूल के लिए निकली थी. घर से कुछ दूरी पर मलंग स्थान के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली चला दी.

जानकारी के मुताबिक, पहले से घात लगाए बदमाशों ने छात्रा पर फायरिंग कर दी. घर से कुछ दूरी पर मलंग स्थान के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली चला दी. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. सूचना मिलने पर वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं.

परिजनों ने लगाए आरोप

परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सोनम ने घर में एक युवक द्वारा शादी के लिए दबाव बनाए जाने की बात बताई थी. पिता उमेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि युवक ने कथित तौर पर शादी नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी थी. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.

पुलिस को घटनास्थल से मिले कारतूस

सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. घटनास्थल से फायरिंग के खोखे बरामद किए गए हैं. परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की जा रही है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

ज्योति कुमार सिंह

ज्योति कुमार सिंह

बिहार के समस्तीपुर से वर्ष 2000 में पत्रकारिता जगत में सक्रिय होने वाले ज्योति कुमार सिंह कई दैनिक अखबारों में काम कर चुके हैं. इसमें राजनीतिक, सामाजिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने का अवसर प्राप्त हुआ. समस्तीपुर जिले में कई महत्वपूर्ण आंदोलनों के दौरान अन्य रिपोर्टरों से अलग खबर ढूंढना और उसे जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है.

शुरुआती दौर में मैंने दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक हिंदुस्तान, दैनिक प्रभात खबर, अर्ली मॉर्निंग, मिथिला आवाज, हमार टीवी, मौर्य टीवी, ETV, राज्यसभा टीवी के साथ काम किया. इसके बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े और समस्तीपुर से रिपोर्टर हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button