उत्तर प्रदेशभारत

नोएडा के ममूरा में भीषण अग्निकांड, इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से मकान में लगी आग, 2 की मौत; 50 लोगों का रेस्क्यू

नोएडा के ममूरा में भीषण अग्निकांड, इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से मकान में लगी आग,  2 की मौत; 50 लोगों का रेस्क्यू

नोएडा के पांच मंजिला मकान में लगी आग

Noida fire news: नोएडा के ममूरा गांव में बुधवार को एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. अभी तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया गया है. आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया है. मकान में रहने वाले कुछ लोग अब भी अंदर ही फंसे हुए हैं. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं और बचाव अभियान शुरू किया है. वहीं, पुलिस ने पांच मंजिला मकान के मालिक को हिरासत में ले लिया है.

आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक बाइक में हुई स्पार्किंग मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि मकान के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक चिंगारी उठी, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फायर विभाग और पुलिस जांच कर रही है.

News 2026 07 15t143809.214

50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में मौजूद कई लोग अंदर ही फंस गए. फायर विभाग की टीम ने तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाते हुए करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों और अन्य उपकरणों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. कुछ लोग एक मकान से दूसरे मकान पर सीढ़ी रखकर बाहर निकाला गया.

News 2026 07 15t143655.103

दो लोगों की दर्दनाक मौत

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. फिलहाल मृतकों की पहचान और आग लगने के समय उनकी स्थिति को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

News 2026 07 15t143851.108

जांच में जुटे अधिकारी

पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं. शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक बाइक से स्पार्किंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

इस हादसे में 26 वर्षीय महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई. मामूरा की संकरी गलियों और घनी आबादी के कारण दमकल कर्मियों को राहत और बचाव अभियान चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस घटना के बाद एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाकों में फायर सेफ्टी मानकों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके.

नदीम सैफी

नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button