मनोरंजन

‘खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल…’ अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी लंबे अरसे से बड़े पर्दे से दूर हैं. कई सालों से उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया है और अब ‘ड्रीम गर्ल’ कही जाने वाली हेमा ने खुद इसके पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने बताया कि आज के दौर में ऐसी फिल्में बन रहीं हैं जिनके मुताबिक खुद को ढालना उनके लिए बेहद मुश्किल होगा.

हेमा मालिनी ने याद किया अपना दौर

हेमा मालिनी ने हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में अपने दौर को याद किया और खुद को खुशकिस्मत बताया कि उन्हें उस दौर में काम करने का मौक़ा मिला जो बेहद अलग और इंडस्ट्री का सबसे सुनहरा दौर था. हेमा ने कहा, ‘उस दौर में महिला केंद्रित काफी फिल्में बनीं. मुझे तब सीता और गीता, मेरी पहली फिल्म सपनों का सौदागर और खुशबू में काम करने का मौका मिला.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल

मैंने करीब 2000 फिल्मों में काम किया

साल 1968 में फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हेमा ने आगे बताया कि जब मैं पीछे मुड़कर अपने करियर के बारे में सोचती हूं तो पाती हूं कि मैंने करीब 200 फिल्में कीं. कई प्रोड्यसूर अपनी फिल्मों में मुझे बार-बार लेते थे.

इस वजह से बनाई फिल्मों से दूरी

हेमा ने आगे बॉलीवुड से बतौर एक्ट्रेस दूरी बनाने की वजह का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा, ‘लोग मुझसे सवाल करते हैं कि मैं आखिर फिल्में क्यों नहीं कर रही हूं? आज के वक्त में फिल्ममेकिंग का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है और इसके हिसाब से खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है.’

आखिरी बार इस फिल्म में दिखी थीं हेमा

हेमा मालिनी आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में नज़र आई थीं जो साल 2020 में रिलीज हुई थी. उन्होंने शोले, सीता और गीता, सत्ते पे सत्ता, बागवान, ड्रीम गर्ल, नसीब, क्रांति, जॉनी मेरा नाम और त्रिशूल जैसी बेहतरीन फिल्मों से खुद को साबित किया था. 

ये भी पढ़ें: ‘लॉक अप 2’ होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं मोटी रकम, रितेश देशमुख की फीस जानकर भी रह जाएंगे हैरान

राजनीति में एक्टिव हैं हेमा मालिनी

कई सालों से हेमा मालिनी बतौर पॉलिटिशियन काम कर रही हैं. साल 2024 में उन्होंने लगातार तीसरी बार भाजपा की तरफ से मथुरा लोकसभा चुनाव जीता था और वो लगातार तीसरी बार सांसद बनी थीं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button