खेल

‘शादी के दूसरे महीने ही…’, एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

भारतीय क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल ने धनश्री वर्मा से मार्च 2025 में तलाक ले लिया था. दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन कुछ समाए बाद ही उनके रिश्तों में खटास पड़ने लगी थी. उनके रिश्ते बिगड़ने की खबर पहली बार चर्चा में तब आई जब साल 2022 में धनश्री ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया था.

दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे और आखिरकार 20 मार्च 2025 को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों की तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी थी. अब धनश्री वर्मा का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चहल पर आरोप लगाते हुए कहा था उन्होंने चहल को शादी के दूसरे महीने में ही पकड़ लिया था.

दूसरे महीने में ही पकड़ लिया

दरअसल धनसहरे वर्मा एक रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में भाग ले रही थीं. इसी शो में धनश्री ने बताया था कि उन्हें पहले साल में ही अंदाजा हो गया था कि उनकी चहल के साथ शादी लंबी नहीं चल पाएगी. धनश्री ने बताया कि उन्होंने चहल को शादी के दूसरे महीने में ही पकड़ लिया था.

युजवेन्द्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी रचाने से पहले करीब 6-7 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था. धनश्री ने माना कि जब रिश्ते टूटते हैं तो बहुत दुख होता है, लेकिन वो आगे भी चहल का सम्मान करेंगी.

कैसे हुआ था प्यार?

धनश्री वर्मा और युजवेन्द्र चहल के रिलेशनशिप की शुरुआत कोविड-19 के समय हुई थी. धनश्री की ऑनलाइन डांस क्लास के माध्यम से चहल उनसे मिले थे. दोस्ती, फिर प्यार और उसी साल शादी कर ली, लेकिन 4 साल बाद ही उनका रिश्ता खत्म हो चला था.

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव की ‘कप्तान’ वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और…

1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button