उत्तर प्रदेशभारत

घर पास खेल रहा था मासूम बच्चा… सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में उतरा करंट; चपेट में आने से मौत

गाजियाबाद: घर पास खेल रहा था मासूम बच्चा... सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में उतरा करंट; चपेट में आने से मौत

ट्रांसफार्मर (सांकेतिक तस्वीर)Image Credit source: Unsplash

Ghaziabad Transformer Incident: यूपी के गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित इकबाल कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम अयान की करंट लगने से मौत हो गई. आरोप है कि सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में करंट उतरने के कारण बच्चा उसकी चपेट में आ गया. इस घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अयान शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने घर के पास गली में दोस्तों के साथ खेल रहा था. खेलते-खेलते वह सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया. इसी दौरान ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को तड़पता देखा तो शोर मचाया और तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली की सप्लाई बंद कराई. इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां पहुंचते ही डाॅक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि कॉलोनी के लोग लंबे समय से ट्रांसफार्मर में करंट आने की शिकायत बिजली विभाग से करते रहे हैं. इसके लिए कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें भी दी गईं, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. उनका आरोप है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर की मरम्मत या सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए होते तो बच्चे का मौत नहीं होती.

अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

परिजनों ने टीला मोड़ थाने में शिकायत देकर बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में एसडीओ विजय सैनी, विनोद कुमार, ताहिर और साजिद के नाम का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.

मामले पर एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें – ‘5 मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा’, कांवड़िए ने इंस्पेक्टर को धमकाया,Video

संजीव शर्मा, ग़ाज़ियाबाद

संजीव शर्मा, ग़ाज़ियाबाद

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button