उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया ‘प्रबुद्ध संवाद’

2027 का चुनावी शंखनाद: लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया 'प्रबुद्ध संवाद'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन.

उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रबुद्ध वर्ग से संवाद का अभियान भी तेज कर दिया है. इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को लखनऊ प्रवास के दौरान पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह के आवास पर शहर के प्रमुख साहित्यकारों, कलाकारों, संस्कृति कर्मियों और बुद्धिजीवियों से आत्मीय भेंट कर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की.

करीब दो घंटे तक चले इस संवाद में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, साहित्य और कला की भूमिका, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ.

राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध समाज की भूमिका

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में जनकल्याण, विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध समाज की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है.

संवाद जारी रखने का भरोसा

बैठक में उपस्थित साहित्यकारों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों ने भी अपने विचार साझा किए तथा समाज और संस्कृति के क्षेत्र में सकारात्मक भागीदारी बढ़ाने के लिए कई सुझाव दिए. बीजेपी नेतृत्व ने इन सुझावों को गंभीरता से सुना और भविष्य में भी ऐसे संवाद जारी रखने का भरोसा दिया.

इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे. बैठक में पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, डॉ. एएन सिंह, आत्म प्रकाश सिंह, डॉ. सूर्यकांत, माड़वी सिंह, पूर्णिमा पांडेय, विजय कुमार सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार और प्रबुद्धजन शामिल हुए.

प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद

बीजेपी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के बीच प्रबुद्ध वर्ग के साथ यह संवाद राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें प्रबुद्ध समाज को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button